लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अगु  : पुं० [सं० न० ब०] १. राहु ग्रह। २. अंधकार। अँधेरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगुआ  : पुं० [सं० अग्रगुः] १. वह जो दूसरों के आगे चले। वह जिसके पीछे और लोग चलें। उदा०—अगुआ भयऊ शेख बुरहाना।—जायसी। २. दूसरों का पथ-प्रदर्शन करने वाला। ३. वह जो सबसे आगे बढ़कर किसी काम में हाथ बँटाये। ४. वह जो औरों का प्रतिनिधायन करे। ५. नेता। सरदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगुआई  : स्त्री० [हिं० आगा+आई (प्रत्य०)] १. आगे होने या आगे चलने की क्रिया या भाव। २. पथ-प्रदर्शन करने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगुआड़  : पुं० [सं० अग्र] अगवाड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगुआना  : स० [सं० अग्र] अगुआ बनाना या निश्चित करना। अ० आगे होना या बढ़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगुआनी  : स्त्री०=अगवानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगुण  : वि० [सं० न० ब०]=निर्गुण। पुं० [न० त०] अवगुण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगुणज्ञ  : वि० [सं० न० त०] जो गुणज्ञ न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगुणवादी (दिन्)  : वि० [सं० अगुण√वद् (बोलना)+णिनि] जो दूसरों के अवगुण या दोष निकालता हो। छिद्रान्वेषी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगुणी (णिन्)  : वि० [सं० न० त०] १. जो गुणों से रहित हो। २. मूर्ख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगुताना  : अ०=उकताना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगुन  : वि० =निर्गुण। पुं० =अवगुण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगुमन  : क्रि० वि० दे० ‘अगमन’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगुरु  : वि० [सं० न० त०] जो गुरु अर्थात् भारी न हो। हल्का। २. जिसने गुरु से उपदेश या शिक्षा न पायी हो। ३. मात्रा या वर्ण जो गुरु न हो। लघु। पुं० १. अगर वृक्ष। २. शीशम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगुवा  : पु०=अगुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगुसरना  : अ० [सं० अग्रसर+ना (प्रत्य०)] आगे बढ़ना। उदा०—एका परग न सो अगुसरई।—जायसी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगुसारना  : स० [सं० अग्रसर) आगे करना या बढ़ाना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ