लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अगिन  : स्त्री० [सं० अग्नि) १. आग। अग्नि। (विशेष दे० अग्नि)]। २. चंडूल की जाति का एक तरह का पक्षी। अगिया। ३. अगिया नामक घास। वि० =(हिं० अ+गिनना) जो गिना ना जा सके। संख्या में बहुत अधिक। स्त्री०[सं० अगांरिका) ईख का ऊपरी भाग।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगिन-गोला  : पुं० [सं० अग्नि+हिं० गोला] १. वह गोला जिसके फटने से आग लग जाती है। २. एक प्रकार का फूल और उसका पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगिन-झाल  : पुं० दे० 'जलपिप्पली'।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगिनत  : वि० =अनगिनत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगिन-बाव  : पुं० [हिं० अगिन√बाव=वायु] चौपायों विशेष कर घोड़ों को होनेवाला एक रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगिन-बोट  : पुं० [सं० अग्नि+अं० बोट) भाप से चलने वाली एक प्रकार की बहुत बड़ी नाव (स्टीमर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगिनित  : वि०=अगणित।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ