लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अगह  : वि० [सं० अग्राह्य] १. जिसे ग्रहण करना या पकड़ना कठिन हो। २. जिसे धारण करना, समझना या कहना कठिन हो। ३. कठिन। दुस्तर। ५. दे० ‘अग्राह्य'।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगहन  : पुं० [सं० अग्रहायण] कार्तिक और पूस के बीच का महीना। मार्गशीर्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगहनिया  : वि०=अगहनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगहनी  : वि० [सं० अग्रहायणी] अगहन महीने में होनेवाला। जैसे— अगहनी धान या फसल। वि०=अगह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगहर  : क्रि० वि० [सं० अग्र० पा० अग्ग+हि० हर (प्रत्यय) १. आगे। २. पहले।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगहाट  : वि० [सं० अग्र या हिं० आगे] १. बहुत दिनों का। पुराना। २. जो बहुत दिनों से किसी के अधिकार में चला आ रहा हो। जैसे—अगहाट खेत या भूमि।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगहार  : वि०=अगहाद।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगहुँड़  : वि० [सं० अग्र, पा० अग्ग+हुँत (प्रत्यय) आगे चलने या होने वाला। क्रि० वि० —अगले भाग में। ‘पिछहुँड़’ का विपर्याय।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगहु  : क्रि० वि० =आगे।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ