लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अगला  : वि० [सं० अग्र+ल, प्रा० अग्गल (?) अप-अग्गलउ आगलो, गु०आगलू, सिं० आगरो, वं० आगलि, ओ० आगलि मरा० अगला) १. जो सबसे आगे या पहले हो। आगे वाला। जैसे—घर का अगला भाग। पिछला का विपर्याय। २. पहले या पूर्व का। प्रथम० ३. पुराने जमाने का। जैसे— अगला जमाना, अगले लोग। ४. भविष्य में आने या होने वाला। आगामी। ५. प्रस्तुत के बाद वाला। जैसे—पहला मकान उनका और अगला हमारा है। ६. आगे चलकर या बाद में पड़नेवाला। किसी के उपरान्त या होनेवाला। ७. (व्यक्ति) अपर या दूसरा, जिससे काम पड़ा हो। (बोलचाल) जैसे—(क) अगला अपना काम निकाल ही लेता हैं। (ख) अगला कहता है तो चुपचाप सुन लो। पुं० गाँव और उसकी सीमा के बीच में पड़ने वाले खेत या मैदान। माँझा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ