लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अकुल  : वि० [सं० न० ब०] १. जिसका कोई कुल या वश न हो। २. जिसके कुल में कोई न रह गया हो। ३. निम्न या तुच्छ वंश का। अकुलीन। पुं० १. [सं० न० त०] बुरा, तुच्छ या नीच कुल। २. [सं० न० ब०] शिव का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकुलाना  : अ०[सं० आकुलन) १. आकुल होना। घबराना। जल्दी मचाना। ३. ऊबना। उकताना
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकुलाहट  : स्त्री० (हिं० अकुलाना) आकुल या विकल होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकुलिनी  : वि० [सं० अकुलीना) जो उत्तम कुल की न हो। जो निम्न कुल की हो। स्त्री० व्यभिचारिणी स्त्री०।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकुलीन  : वि० [सं० न० त०] १. जो किसी उच्च कुल या परिवार का न हो। निम्न या नीच वंश का। २. पृथ्वी से संबंध न रखने वाला। अपार्थिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ