लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अकाल  : पुं० सं० न० त०] १. ऐसा काम या समय जो किसी विशिष्ट कार्य के लिए उपयुक्त न हो। कु-समय। २. ऐसा समय जिसमें अन्न बहुत कम और बहुत कठिनता से मिलता हो। दुर्भिक्ष। ३. किसी चीज की बहुत कमी या अभाव। जैसे—कपड़े या नमक का अकाल। वि० [सं० न० ब०] १. जिसका काल न आ सके अथवा मृत्यु न हो सके। अविनाशी। २. जो उचित या उपयुक्त समय पर न हो। असामयिक। जैसे—अकाल मृत्यु, अकाल वृष्टि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकाल-कुसुम  : पुं० [ष० त] १. उपयुक्त अथवा नियत समय से बहुत पहले या पीछे किसी वृक्ष में लगने वाला फूल जो उपद्रव, दुर्भिक्ष आदि का लक्षण माना जाता है। २. वह वस्तु जो अपने उपयुक्त समय से पहले या पीछे हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकालज  : पुं० [सं० अकाल√जन् (उत्पन्न होना) +ड] उचित समय से पहले या बाद (अकाल) में उत्पन्न होने वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकाल-जलद  : पुं० [ष० त०] वर्षा ऋतु से पहले या बाद (अकाल) में आने वाले बादल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकाल जात  : वि० [स० त०]=अकालज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकाल-पक्व  : वि० [स० त०] उचित समय से पहले या पीछे अर्थात् बिना मौसिम के पकनेवाले (फल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकाल-पुरुष  : पुं० [अकाल, न० ब०, अकाल-पुरुष, कर्म० स०] परमेश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकाल-प्रसव  : पुं० [ष० त०] स्त्री० को निश्चित समय या ठीक पहले से या पीछे से होनेवाला प्रसव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकाल-मृत्यु  : स्त्री० [स० त०] १. बुरे समय में होने वाली मृत्यु। २. असामयिक मृत्यु। साधारणतः उचित या नियत समय से पहले होने वाली मृत्यु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकाल-वृद्ध  : वि० [स० त०] जो उचित या नियत समय से पहले ही वृद्ध या बुड्डा हो गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकाल-वृष्टि  : स्त्री० [ष० त०] उचित या नियत समय से पहले या पीछे होनेवाली वर्षा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकालिक  : वि० [सं० कालिक, काल+ठन्, अकालिक, न० त०] अपने उचित या नियत समय से पहले या पीछे होने वाला। असामयिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकाली  : पुं० [सं० अकाल+हिं० ई] १. सिख्खों का एक संप्रदाय विशेष। २. उक्त संप्रदाय का अनुयायी। वि० जिसका संबंध उक्त संप्रदाय से हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ