लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अंतरंग  : वि० [अंतर्-अंग ब० स०] १. जो अन्दर हो अथवा जिसका संबंध अन्दर से हो। भीतरी। बहिरंग का विपर्याय। २. भीतरी या गुप्त बातों को जानने या उनसे संबंध रखने वाला। जैसे—अंतरंग सभा। पुं० [मध्य सं० ] १. शरीर के भीतरी अंग। जैसे—मन, मस्तिष्क आदि। २. आत्मीय, स्वजन। ३. बहुत घनिष्ट मित्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरंग-मंत्री  : (त्रिन्)- पुं० [कर्म स०] किसी बहुत बड़े अधिकारी का निजी सचिव (प्राइवेट सेक्रेटरी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरंग-सभा  : स्त्री० [कर्म० स०] १. किसी संस्था के भीतरी बातों की व्यवस्था करने और उसकी नीति आदि स्थिर करने वाली सभा। २. कार्य-कारिणि या प्रबन्ध-कारिणि समिति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरंगी (गिन्)  : वि० [सं० अंतरंग+इनि] १. भीतरी। २. दिली, हार्दिक। पुं० घनिष्ट मित्र, गहरा दोस्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्  : अव्य० [सं०√अम् (गति)+अरन्, तुट्] १. भीतरी भाग में अन्दर। २. बीच में। विशेष—(क) इसका प्रयोग केवल यौगिक पद बनाने के समय (उपसर्ग या विश्लेषण के रूप में) उनके आरम्भ में होता है। जैसे—अन्तर्ज्योति, अंतर्दशा, अंतर्वर्ग आदि। (ख) संस्कृत व्याकरण के नियमों अनुसार कुछ अवस्थाओं में इसका रूप अंतः या अतस् भी हो जाता है। जैसे—अंतःपुर, अंतस्सलिला आदि। (ग) कुछ लोग इसका प्रयोग भूल से उस अंतर की तरह और उसी के अर्थ में कर जाते हैं, जो अँगरेजी इन्टर के ध्वनि-साम्य के आधार पर इधर कुछ दिनों से हिन्दी में चल पड़ा है। जैसे—अंतर्जिला, अंतर्राष्ट्रीय, पर इनके अधिक संगत रूप अंतर-जिला और अंतर राष्ट्रीय होने चाहिए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर  : पुं० [सं० अंत√रा (देन)+क] [कि अँतराना] १. किसी वस्तु का भीतरी भाग। २. बीच मध्य। ३. दो वस्तुओं के बीच की दूरी। ४. दो घटनाओं के बीच का समय। ५. दो वस्तुओं को आपस में पृथक् या भिन्न करने वाला तत्त्व या बात, भेद, फरक। (डिफरेन्स)। ६. दो वस्तुओं के बीच रहने वाला आवरण, आड़, ओट। ७. छिद्र, छेद। ८. आत्मा। ९. परमात्मा। १. वस्त्र, कपड़ा। अव्य- १॰. अंदर, भीतर। २. अलग, दूर। वि० १. अंदर का, भीतरी। २. पास आया हुआ। आसत्र। ३. बाहरी। ४. दूसरा। भिन्न। [यौ०के अंत में] जैसे— देशांतर। पुं० [सं० अंतस्) अंतःकरण। मन। हृदय। वि० दे० अंतर्धान। उप० (अं० इन्टर से ध्वनि साम्य के आधार पर) एक नया हिन्दी उपसर्ग जो कुछ यौगिक पदों के आरम्भ में लगकर यह अर्थ देता है—एक ही प्रकार या वर्ग के दो या अधिक स्थानों आदि में सामान्य रूप से होने या उनके पारस्परिक व्यवहार से सम्बन्ध रखनेवाला। जैसे—अंतर-प्रांतीय, अंतर-राष्ट्रीय आदि। विशेष—कुछ लोग इसे भूल से सं० अव्यय अंतर् का ही रूप मानकर अंतर्जिला और अंतराष्ट्रीय आदि रूप भी बना लेते हैं, जो ठीक नहीं है। यह संस्कृत के अंतर (संज्ञा) से भी भिन्न हैं, पर प्रायः सं० अंतर (विशेषण) की तरह प्रयुक्त होता है। पर इसका मूल विदेशी ही है, भारतीय नहीं। (दे० ‘अंतर्’ और ‘अंतर’)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर-अयन  : पुं० [कर्म० स०] १. किसी तीर्थ स्थान के भीतर पड़ने वाले मुख्य देव स्थानों की यात्रा। २. किसी तीर्थ के चारों ओर की जाने वाली परिक्रमा। ३. एक प्राचीन देश का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर-आणविक  : वि० [कर्म० स०] (तत्त्व) जो दो या अधिक पदार्थों के अणुओं में समान रूप से पाया जाता हो। (इण्टर-मोलक्यूलर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरकालीन  : वि० [सं० अंतर-काल, कर्म० स०+ख-ईन] दो काल विभागों या समयों के बीच पड़ने वाले काल या समय से संबंध रखने अथवा उस बीच वाले काल या समय में होने वाला। (प्रॉविजनल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरग्नि  : स्त्री० [सं० अंतर्-अग्नि, ष० त०] पेट के अंदर की अग्नि व जठरानल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर-चक्र  : पुं० [कर्म० स०] १. किसी दिशा और उसके पास वाली विदिशा के बीच के अतर का चतुर्थाश। २. हठयोग के अनुसार शरीर के अंदर के मूलाधार आदि चक्र या कमल। विशेष—दे० षट्चक्र। ३. आत्मीय या स्वजन लोगों का वर्ग। ४. भीतरी चक्र या मनुष्यों का वर्ग जो अंदर के सब काम करता हो और जो बाहर वालों या जन साधारण से भिन्न हो। (इनर-सरकिल) ५. पशु-पक्षियों की बोली के आधार पर शुभाशुभ फल जानने की विद्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर-छाल  : स्त्री० [सं० अंतर+हिं० छाल] छाल के भीतर की कोमल छाल या नरम भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर-जातीय  : वि० [सं० अंतर-जाति, कर्म० स० +छ-ईय] दो या दो से अधिक जातियों से पारस्परिक संबंध रखने वाला या उनमें होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरजामी  : पुं० =अंतर्यामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरज्ञ  : वि० [सं० अंतर√ज्ञा (जानना) +क] १. अंतर या हृदय की बात जानने वाला। २. जिससे हृदय की बात कही गई हो। ३. भेद या रहस्य जाननेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरण  : पुं० [सं० अंतर+णिच्+ल्युट्-अन] [भू० कृ० अंतरित] १. किसी वस्तु या सम्पत्ति का दान, विक्रय आदि के द्वारा एक स्वामी के हाथ से निकलकर दूसरे स्वामी के हाथ में जाना, हस्तांतरण। २. किसी अधिकारी या कर्मचारी का एक विभाग या स्थान से दूसरे विभाग में या स्थान पर भेजा जाना। बदली। ३. धन या रकम का एक खाते या मद से दूसरे खाते या मद में जाना या लिखा जाना। (ट्रान्सफरेन्स, उक्त तीनों अर्थों में)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरण-कर्ता (र्तृ)  : पुं० दे० ‘अंतरितक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरण-पत्र  : पुं० [ष० त०] वह पत्र जिसके द्वारा कोई व्यक्ति अपनी सम्पत्ति, स्वत्व आदि दूसरे के हाथ सौंपता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरतम  : पुं० [सं० अंतर+तमप्] १. किसी वस्तु का सबसे भीतरी भाग। २. विशुद्ध अंतःकरण। वि० १. बिलकुल या ठेठ अंदर का। २. आत्मीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर-दिशा  : स्त्री० (ष० त०] दो दिशाओं के बीच की दिशा। विदिशा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर-देशीय  : वि० [अंतर-देश, कर्म० स०√छ-ईय] दो या कई देशों के पारस्परिक व्यवहार से संबंध रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर-धातुक  : वि० [ब० स०, कप्] (तत्त्व) जो दो या अधिक धातुओं में समान रूप से पाया जाता हो। (इन्टर-मेटेलिक)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर-पट  : पुं० [ष० त०] १. आड़ करने का कपड़ा। परदा। २. हृदय पर पड़ा हुआ अज्ञान का परदा। ३. विवाह के समय वर और वधू के बीच में आड़ करने वाला कपड़ा। मुहावरा—अंतर-पट साजना=छिपकर बैठना। ओट में रहना। ४. दुराव। छिपाव। भेद-भाव। ५. गीली मिट्टी से लपेटकर औषध आदि फूँकने या भस्म करने की क्रिया। कपड़-मिट्टी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर-पतित  : वि० [स० त०] बीच में आने, पड़ने या होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर-पतितआय  : स्त्री० [अंतरपतित-आय, कर्म० स०] किसी व्यवहार या व्यापार के बीच में पड़नेवाले व्यक्ति को यों ही होनेवाली आय। (इण्टरमीडिअरी प्राँफिट) जैसे—दलाली या दस्तूरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर-पुरुष  : पुं० [कर्म० स०] १. आत्मा। २. परमात्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरप्रभव  : पुं० [सं० अंतर-प्र√ भू (होना)+अच्] दोगला। वर्णसंकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर-प्रश्न  : पुं० [मध्य०स०] वह प्रश्न जो पहले कही हुई बात में ही निहित हो या उसके कारण उत्पन्न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर-प्रातीय  : वि० [अंतर-प्रांत, कर्म० स०,+छ-ईय] दो या अधिक प्रांतों के पारस्परिक व्यवहार से संबंध रखने या उनमें होने वाला। (इण्टर प्राँविन्शल)। वि० दे० ‘अंत-प्रांतीय’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर-प्रांदेशिक  : वि० =अंतर-प्रांतीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरय  : पुं० [सं० अंतर√ इ (गति) +अच् वा अंतर या (गति) +क]=अंतराय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरयण  : पुं० [सं० अंतर्-अयन, स० त०] १. अन्दर या नीचे जाने की क्रिया या भाव। २. अदृश्य या लुप्त होने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर-रति  : स्त्री० [कर्म० स०] दे० ‘अंतर्रति'।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर-राष्ट्रीय  : वि० [स० अंतर-राष्ट्र, क्रम० स०√छ-ईय] दो या अधिक राष्ट्रों के पारस्परिक व्यवहार से संबंध रखने या उनमें होने वाला। (इण्टरनेशनल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरशायी (यिन्)  : पुं० [सं० अंतर√शी (सोना)+णिनि] जीवात्मा। वि० अंदर पड़ा रहनेवाला या सोनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरसंचारी (रिन्)  : पुं० [सं० अंतर-सम् √चर् (गति)+णिनि] काव्य में रस की सिद्धि करने वाले अस्थिर मनोविकार। संचारी भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरस्थ  : वि० [सं० अंतर√स्था (ठहरना)+क] १. जो किसी के भीतरी भाग में स्थित हो। अंदर या बीच का। (इन्टर्नल) २. दे० अंतरिक। पुं० जीवात्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर-स्थित  : वि० [स० त०]=अंतरस्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँतरा  : पुं० [सं० अंतर] १. बीच का अवकाश। अंतर। २. अंतराल। ३. कोना। पद— अँतरे-खोंतरे=(क) इधर-उधर या किसी कोने में। (ख) कभी-कभी। ४. एक-एक दिन के अंतर पर आने वाला ज्वर। पारी का बुखार। वि० बीच में एक छोड़कर दूसरा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरा  : पुं० [सं० अंतर] किसी गीत के पहले पद या टेक को छोड़कर दूसरा पद या चरण। (पहला पद या चरण स्थायी कहलाता है)। क्रि० वि० [सं० अन्तर्√ इ (गति) +डा] १. बीच या मध्य में। २. निकट, पास। ३. अतिरिक्त। सिवा। ४. अलग। पृथक्। ५. बिना। बगैर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतराकाश  : पुं० [सं० अंतर-आकाश, मध्य० स०] १. बीच में पड़ने वाला खाली स्थान। २. मनुष्य के हृदय में रहने वाला ब्रह्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरागम  : पुं० [सं० अंतर्-आगम, स० त०] बाहर से अधिक मात्रा में आकर अन्दर भरना। (इनफ्लक्स)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरागार  : पुं० [सं० अन्तर्-आगार, मध्य० स०] किसी बड़े भवन का भीतरी भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतराणुक  : वि० =अंतर-आणविक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरात्मा (त्मन्)  : स्त्री० [सं० अंतर्-आत्मन्, कर्म० स०] [वि० अंतरात्मिक] १. जीवात्मा। २. जान। प्राण। ३. अंतःकरण। ४. किसी बात या विषय का भीतरी या मूल तत्त्व। (स्परिट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँतराना  : स० [सं० अंतर] १. बीच में अंतर या अवकाश उपस्थित करना। बीच में खाली जगह छोड़ना। २. दूर या पृथक करना। ३. ठीक अन्दर की ओर ले जाना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतराय  : पुं० [सं० अंतर√ अय् (गति) +अच्] १. बाधा। विघ्न। रुकावट। २. ज्ञान की प्राप्ति, योग की सिद्धि आदि में बाधक होने वाली बात। ३. जैन दर्शन में नौ मूल कर्मों में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरायण  : पुं० [सं० अंतर अय्+णिच्+ल्युट्-अन] १. युद्ध के समय युद्ध-रत देशों के सैनिकों, जहाजों आदि का तटस्थ देश की सीमा में जाने पर निरस्त्री०करण करके रोक रखा जाना। २. राज्य या शासन द्वारा किसी व्यक्ति को उसके घर या किसी स्थान में पहरे-चौकी में इस प्रकार रखा जाना कि वह कहीं आ न जा सके। नजरबंदी (इन्टर्नमेंट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतराल  : पुं० [सं० अंतर-आ√रा (दान)+क, लत्व] १. दो रेखाओं बिन्दुओं आदि के बीच में पड़ने वाला अवकाश, विस्तार या स्थान। बीच की जगह, समय आदि। २. एक सिरे पर मिली दो रेखाओं के बीच का स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतराल-दिशा  : स्त्री० [ष० त०] दो दिशाओं के बीच की दिशा। विदिशा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरालन  : पुं० [सं० अंतराल+णिच्+ल्युट्-अन्] दो चिन्ह्नों, वस्तुओं आदि के बीच में आवश्यक या उचित अंतर स्थापित करना। दो या कई चीजों के बीच में खाली जगह छोड़ना। (स्पेसिंग)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतराल-राज्य  : पुं० [मध्य० स०]=अन्तःस्थ राज्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरावरोधन  : पुं० [सं० अंतर-अवरोदन, मध्य स०] [वि० अंतरावरूद्ध, भू० कृ० अंतरावरोधित] एक जगह से दूसरी जगह जाने वाली चीज को बीच में पकड़कर रोक लेना। (इन्टरसेप्शन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरावरोधित  : भू० कृ० [सं० अंतर-अवरोध, कर्म० स०+णिच्+क्त] जो चलने या जाने के समय बीच में पकड़ या रोक लिया गया हो। (इन्टरसेप्टेड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरिंद्रिय  : स्त्री० [सं० अंतर्-इन्द्रिय, मध्य० स०] मन। अंतःकरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरिक्ष  : पुं० [सं० अंतर्√ईक्ष (देखना) +घञ्-पृषो० ह्वस्व] १. पृथ्वी तथा अन्य गृहों या लोकों के बीच का स्थान। आकाश। २. स्वर्ग। ३. तीन प्रकार के केतुओं में से एक। वि० जो आड़ या ओट में हो गया हो। आँखों से ओझल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरिक्षचर  : वि० पुं० [सं० अंतरिक्ष चर् (गति) +ट]=अंतरिक्ष-चारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरिक्षचारी (रिन्)  : वि० [सं० अंतरिक्ष√ चर्+णिनि] आकाश में चलने वाला। पुं० पक्षी। चिड़िया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरिक्ष-विज्ञान  : पुं० [ष० त०] वह विद्या या विज्ञान जो वातावरण संबंधी गतियों, विक्षोभों आदि की विवेचना करके मौसम-संबंधी बातें पहले से बतलाता है। (मीटियोरॉलोजी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरिख  : पुं०=अंतरिक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरिच्छ  : पुं०=अंतरिक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरित  : भू० कृ० [सं० अंतर+णिच्+क्त] १. जिसका अंतरण हुआ हो। २. एक क्षेत्र या विभाग से दूसरे क्षेत्र या विभाग में गया या भेजा हुआ। संक्रमित। ३. अन्दर रखा, छिपाया, ढका या छिपा हुआ। ४. अंदर किया या पहुँचाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरितक  : पुं० [सं० अंतरिक+कन्] जो अपनी संपत्ति तथा उससे संबंधित अधिकार आदि दूसरे के हाथ अंतरित करे या दे। (ट्रान्सफरर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरिती (तिन्)  : पुं० [सं० अंतरित+इनि] दूसरे की संपत्ति तथा उसके संबंध के अधिकार या स्वत्त्व आदि प्राप्त करने वाला। वह जिसके पक्ष में अंतरण हो। (ट्रान्सफरी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरिम  : वि० [सं० अंतर+डिमच्] १. दो विभिन्न कालों के बीच का। मध्यवर्ती। २. बीच के इतने समय में। इस बीच में। (इण्टेरिम)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरिम-आज्ञा  : स्त्री० [कर्म० स०] मध्यवर्ती आदेश। बीच के समय के लिए आज्ञा। इस समय या इतने समय के लिए दी हुई आज्ञा। (इन्टेरिम आर्डर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँतरिया  : पुं० [हिं० अँतरा नामक ज्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरीक  : पुं० [सं० अंतरिक्ष] अंतरिक्ष। (डिं०) (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरीक्ष  : पुं० [सं० अन्तर्√ईक्ष् (देखना) घञ]=अंतरिक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरीख  : पुं०=अंतरिक्ष।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरीप  : पुं० [सं० अंतर्-आप, ब०, स०, अच्, ऊत्व] १. द्वीप। टापू। २. भूमि का वह पतला सँकरा अंश या विस्तार जो समुद्र में दूर तक चला गया हो। रास। (केप)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरीय  : पुं० [सं० अन्तर्+छ-ईय] कमर पर से नीचे की ओर पहनने का कपड़ा। अधोवस्त्र (धोती आदि)। वि० अन्दर या भीतर का। भीतरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतरेंद्रिय  : स्त्री० [सं० अंतर-इंद्रिय, कर्म० स०] अंतःकरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँतरौटा  : पुं० [सं० अंतपट] कपड़े का वह छोटा टुकड़ा जो ब्रज में स्त्रियाँ प्रायः (चोली आदि के ऊपर) पेट और पेड़ू पर लपेटती हैं। उदाहरण—श्री भामिनि कौ लै अंतरौटा मोहन सीस ओढ़ायो।—गोविन्द स्वामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्कथा  : स्त्री० [संस्कृत के ढ़ंग पर गढ़ा हुआ असिद्ध शब्द] किसी बड़ी कथा के अन्तर्गत आई हुई कोई छोटी कथा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्गत  : वि० [द्वि० त०] १. जो किसी के अंदर पहुँचकर उसमें मिल या समा गया हो और उसका अंग बन गया हो। २. जो किसी के साथ मिलकर एक हो गया हो। (इन्कलूडेड) जैसे—फ्रान्सीसी बस्तियाँ अब भारतीय संघ के अन्तर्गत हो गयी हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्गतक  : भू०कृ० [सं० अंतर्गत+क) जो किसी के अन्तर्गत हो गया हो। अन्तर्गत होकर रहनेवाला। पुं० दे० ‘समावरण'।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्गति  : स्त्री० [ष० त०] मन की वृत्ति या भावना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्गर्भ  : वि० [ब० स०] जिसे गर्भ हो। गर्भयुक्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्गांधार  : पुं० [ब० स०] संगीत में एक विकृत स्वर जिसका आरम्भ प्रसारिणि श्रुति से होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्गिरि  : स्त्री० [मध्य० स०] हिमालय का वह भीतरी भाग जिसमें १८-२॰ हजार फुट से अधिक ऊँची चोटियाँ (जैसे—गौरीशंकर, धवलगिरि, नंगा पर्वत आदि) हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्गृह  : पुं० [मध्य स०] १. गृह का भीतरी भाग। २. [सं० अव्यस०) तहखाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्गृही  : स्त्री० [ब० स०, डीष्] किसी नगर के भीतरी भागों में स्थित देव स्थानों, तीर्थों आदि की विधिवत् की जानेवाली यात्रा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्गेह  : दे० अंतर्गृह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्ग्रस्त  : वि० [स० त०] अपराध, संकट आदि में पड़ा फँसा या लगा हुआ। (इन्वाल्वड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्घट  : पुं० [मध्य सं० ] अंतःकरण हृदय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्चित  : पुं० दे० ‘अंतर-जातीय’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्जात  : वि० [सं० त०] वह जो किसी वस्तु के अन्दर या भीतरी भाग से उत्पन्न हुआ या निकला हो। (एन्डोजेन) जैसे—वृक्ष की जड़ से निकलने वाले रोएँ अंतर्जात होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्जातीय  : वि० दे० ‘अंतर-जातीय’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्जानु  : क्रि० वि० [ब० स०] हाथों को घुटनों के बीच किए हुए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्जामी  : वि० =अंतर्यामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्ज्ञान  : पुं० [ष० त० या मध्य सं० ] १. मन में रहने या होने वाला ज्ञान। २. मन में होने वाला या स्वाभाविक ज्ञान जो प्रकृति की ओर से जीवों को आत्मरक्षा, जीवन निर्वाह आदि के लिए प्राप्त होता है। अंतर्बोध। (इन्ट्यूशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्ज्योति  : स्त्री० [मध्य० स०] भीतरी प्रकाश। वि० [ब० स०] जिसके अंदर प्रकाश हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्ज्वाला  : स्त्री० [मध्य सं० ] १. भीतरी आग। २. संताप। ३. चिंता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्दर्शी (शिन्)  : वि० [सं० अंतर√दृश् (देखना) +णिनि] १. अंदर या अंतःकरण की ओर देखने वाला। २. हृदय की बात जानने वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्दर्शी  : स्त्री० [मध्य० स०] फलित ज्योतिष में जन्मकुण्डली के अनुसार किसी एक गृह के भोग-काल के अंतर्गत पड़ने वाले अन्य ग्रहों के भोग-काल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्दशाह  : पुं० [अव्य० स०] मृत व्यक्ति की आत्मा की सद्गति के उद्देश्य से मृत्यु के बाद दस दिन तक किये जानेवाले कृत्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्दाह  : पुं० [मध्य० स०] हृदय की दाह या जलन। घोर मानसिक कष्ट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्दृष्टि  : स्त्री० [मध्य० स०] कोई बात देखने या समझने की भीतरी दृष्टि या शक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्देशीय  : वि० [अंतर्देश मध्य० स० +छ-ईय] किसी देश के आन्तरिक भागों में होने या संबंध रखनेवाला। (इन्लैंड) जैसे—अंतर्देशीय जल-मार्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्द्वान  : पुं०=अंतर्धान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्द्वद्व  : पुं० [मध्य० स०] दो या कई विपरीत विचारों का मन में होने वाला संघर्ष। मानसिक संघर्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्द्वार  : पुं० [मध्य० स०] भीतरी या गुप्तद्वार। चोर दरवाजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्धान  : पुं० [सं० अंतर√ धा (धारण, पोषण)+ल्युट्-अन] (भू० कृ० अंतर्हित) अचानक आँखों से ओझल हो जाने की क्रिया या भाव। वि० जो अचानक आँखों से ओझल हो गया हो। लुप्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्धारा  : स्त्री० [मध्य० स०] १. नदी, समुद्र आदि में पानी की ऊपरी सतह से बहने वाली धारा। २. किसी वर्ग या समाज में अंदर ही अंदर फैली हुई ऐसी धारणा या विचार जिसका पता साधारणतः ऊपर से न चलता हो। (अन्डर करेन्ट, उक्त दोनों अर्थों में।)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्धि  : पुं० [सं० अतर् वा+कि] वह राज्य जो दो युद्ध-रत राज्यों के बीच में स्थित हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्नयन  : पुं० [ष० त०] भीतरी आँख। ज्ञान चक्षु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँतर्नाद  : पुं० [ष० त०] वह शब्द जो आत्मा के बराबर उत्पन्न होता रहता है और जो समाधि की अवस्था में सुनाई देता है। (रहस्य-संप्रदाय)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्निविष्ट  : वि० [स० त०]=अंतर्निष्ठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्निष्ठ  : वि० [ब० स०] जो किसी के अंदर दृढ़ता पूर्वक रक्षितरूप से वर्तमान या स्थित हो। (इन्हेरेन्ट) जैसे—शासन में सभी प्रकार के अधिकार अंतर्निष्ठ होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्निहित  : भू० कृ० [स० त०] किसी के अंदर छिपा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्पट  : पुं० [सं० अंतःपट, मध्य० स०] १. आड़, ओट या परदा। २. ढकनेवाली चीज (आच्छादन, आवरण आदि)। ३. वह परदा जो दो व्यक्तियों (यथा वर और कन्या, गुरु और शिष्य) के बीच में कोई विशिष्ट कार्य (यथा विवाह या दीक्षा) सम्पन्न होने से कुछ पहले तक पड़ा रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्पत्रण  : पुं० [स० अंतःपत्रण, अंतर्-पत्र, मध्य० स०+णिच्+ल्युट्-अन] (भू० कृ० अंतर्पत्रित) छपी हुई या लिखी हुई पुस्तकों आदि में पृष्ठों के बीच-बीच में इसलिए सादे कागज के टुकड़े या पृष्ठ लगाना कि उन पर संसोधन, परिवर्तन, परिवर्द्वन आदि किए जा सकें। (इन्टरलीविंग)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्पत्रित  : भू० कृ० [स० अंतःपत्र, मध्य० स०, +इतच्] (पुस्तक) जिसमें बीच-बीच में सादे कागज लगे हों। जिसमें अंतर्पत्रण हुआ हो। (इन्टरलीव्ड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्बोध  : पुं० [ष० त०] १. मन में होनेवाली आध्यात्मिक चेतना या ज्ञान। आत्मज्ञान। अंत ज्ञार्न। मन में होनेवाली वह अनुभूति या ज्ञान जिसके अनुसार हम सब बातों के प्रकार, रूप आदि समझकर अपना काम चलाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्भवन  : पुं० दे० ‘अंर्तगृह’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्भाव  : पुं० [मध्य० स०] [भू० कृ० अंतर्भावित, अंतर्भुक्त, अंतर्भूत] १. किसी का किसी दूसरे में समा या आ जाना। सम्मिलित, समाविष्ट या अंतर्गत होना। (इन्कलूजन) २. छिपाव, दुराव। ३. अभाव। ४. जैन दर्शन में कर्मों का क्षय जो मोक्ष का सादक होता है। ५. नात का आशय। मतलब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्भावना  : स्त्री० [मध्य० स०] [भू० कृ० अंतर्भावित] मन ही मन किया जानेवाला चिंतन या ध्यान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्भावित  : भू० कृ० [सं० अंतर भू (होना) +णिच्+क्त] १. जो अंदर मिलाया गया हो या मिल गया हो। २. विशिष्ट क्रिया से किसी के साथ दृढ़तापूर्वक मिलाया या लगाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्भुक्त  : भू० कृ० [स० त०] १. जो किसी के अंदर जाकर उसमें मिल गया हो और अपना स्वतंत्र रूप या सत्ता छोड़कर उसमें पूरी तरह से समा गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्भूत  : वि० [सं० अंतर√ भू+क्त] जो किसी दूसरी वस्तु में जाकर मिल गया हो, फिर भी अपना स्वतंत्र सत्ता या रूप रखता हो। पुं० जीवात्मा। प्राण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्भौमि  : स्त्री० [सं० वि० अंतभौम] पृथ्वी की भीतरी भाग। भूगर्भ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्मना (नस्)  : वि० [ब० स०] १. घबराया हुआ। २. उदास। ३.अपने ही विचारों में डूबा रहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्मल  : पुं० [मध्य० स०] १. अंदर रहने वाला मल या मैल। २. चित्त या मन में होने वाला बुरा विचार या विकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्मुख  : वि० [ब० स०] १. जिसका मुँह अन्दर की ओर हो। पुं० चीर-फाड़ के काम में आने वाली एक तरह की कैंची। क्रि० वि० अंदर की ओर प्रवृत्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्मृत  : पुं० [स० त०] (शिशु) जिसकी गर्भ में ही मृत्यु हो गयी हो। मृतजन्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्यामिता  : स्त्री० [सं० अंतर्यामिन्+तल्-टाप्] अंतर्यामी होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्यामी (मिन्)  : वि० [सं० अतर्√ यम् (प्रेरित करना) +णिच्+णिनि] १. अंतःकरण या मन की बात जानने वाला। २. मन पर अधिकार रखने वाला। पुं० ईश्वर। परमात्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्योग  : पुं० [मध्य स०] मानसिक अराधना या पूजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्रति  : स्त्री० [मध्य० स०] मैथुन। संभोग। विशेष दे० रति २।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्राष्ट्रीय  : वि० [सं० अंतर्राष्ट्र मध्य० स० +छ-ईय] १. अपने राष्ट्र के बीतरी बातों से संबंध रखने वाला। २. अपने राष्ट्र में होने वाला। वि० दे० ‘अंतर-राष्ट्रीय’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्लब  : पुं० [मध्य स०] वह त्रिकोण क्षेत्र जिसके अन्दर लंब गिरा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्लापिका  : स्त्री० [मध्य० स०] ऐसी पहेली जिसका उत्तर उसकी पद योजना में ही निहित होता है। जैसे—एक नारि तरुवर से उतरी, सिर पर उसके पाउँ। ऐसी नारि कुनारि को मैं न देखन जाउँ। का उत्तर ‘मैना' (पक्षी) इसके दूसरे चरण की पद—योजना में आया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्लीन  : वि० [स० त०] १. अन्दर छिपा हुआ। २. डूबा हुआ मग्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्वश  : पुं० [मध्य० स०] (वि० अंतर्वशिक) अंतःपुर और उसमें रहने वाली स्त्रियाँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्वंशिक  : पुं० [सं० अंतर्वश+ठन्-इक] अंतःपुर (महिला निवास) का निरीक्षक। वि० अंतर्वश से संबंध रखने वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्वर्ग  : पुं० [मध्य० स०] किसी वर्ग या विभाग के अन्दर होने वाला कोई अन्य छोटा वर्ग या विभाग। (सब-आर्डर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्वर्ण  : पुं० [मध्य०स०] अंतिम या चतुर्थ वर्ण का, अर्थात् शूद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्वर्ती (र्तिन्)  : वि० [अंतर्√ वृत् (बरतना) +णिनि] १. अंदर या भीतर रहने वाला। २. जो अंतर्गत या अंतर्भूत हो। ३. दो तत्त्वों, बातों, वस्तुओं आदि के बीच में रहने या होनेवाला। (इण्टरमीडिएट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्वस्तु  : स्त्री० [मध्य० स०] १. किसी वस्तु के अंदर होने या रहने वाली वस्तु। (कन्टेन्ट्स) जैसे—सागर के अंदर होने तथा रहने वाली मछलियाँ, दवात के अन्दर रहनेवाली स्याही आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्वस्त्र  : पुं० [मध्य० स०] अंदर या अन्य कपड़ों के नीचे पहने जाने वाले वस्त्र। जैसे—कच्छा, पेटीकोट, बनियाइन, लंगोट आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्वाणिज्य  : पुं० [मध्य सं० ] वाणिज्य या व्यापार से जो किसी देश की सीमा के अंतर्गत, भीतरी भागों में होता है। (इन्टर्नल ट्रेड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्वाणी (णि)  : वि० [ब० स०] शास्त्र जानने वाला। पुं० विद्वान। पंडित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्वास (स)  : पुं० [मध्य० स०] दे० अंतर्वस्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्वासक  : पुं० [ब० स० कप्] दे० ‘अंतर्वंशिक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्वासन  : पुं०=अंतरायण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्विकार  : पुं० [मध्य० स०] १. मन में होनेवाला विकार। २. भूख, प्यास आदि शारीरिक धर्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्वृत्त  : पुं० [मध्य० स०] ज्यामिति में वह वृत्त जो किसी आकृति के बीच में इस प्रकार बनाया जाए कि उसकी आकृति की सभी भुजाओं या रेखाओं को कहीं न कहीं स्पर्श करता हो। (इन्-सर्किल, इन्सका-इब्ड सर्किल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्वेग  : पुं० [मध्य० स०] १. मन में उत्पन्न होने वाला कोई कष्टकारक विकार। जैसे—अशांति, चिन्ता आदि। २. एक प्रकार का ज्वर जिसमें शरीर में जलन, तथा सिर में दर्द होता है और प्यास अधिक लगती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्वेद  : पुं० [सं० अंतर्वेदि] १. यज्ञ की वेदियों से सम्पन्न देश। २. गंगा और यमुना के मध्यवर्ती प्रदेश का प्राचीन नाम। ब्रह्वावर्त। ३. दो नदियों के मध्य का देश। दोआबा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्वेदना  : स्त्री० [ष० त०] मन के अन्दर छिपी हुई वेदना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्वेदी  : वि० [सं० अंतर्वेदी से] १. अंतर्वेद का निवासी। २. दोआबा में रहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्वेशन  : वि० [सं० अंतर√विश् (प्रवेश)+णिच्+ल्युट-अन] [भू० कृ० अंतर्वेशित] १. किसी के वर्ग या समूह के बीच में उसी तरह की और कोई चीज बाहर से लाकर जमाना, बैठाना या लगाना। (इन्टरपोलेशन) जैसे—किसी कविता में किसी नई पंक्ति या किसी वाक्य में किसी नये शब्द या पद का अंतर्वेशन। २. वह अंश या वस्तु जो इस प्रकार कहीं बैठाई या लगाई जाए। (साहित्य में इसे क्षेपक कहते हैं।)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्वेशिक  : पुं० [सं० अंतर्वेश+ठक्-इक] दे० ‘अंतर्वंशिक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्वेशित  : भू० कृ० [सं० अंतर्√विश्+णिच्+क्त] जिसका अंतर्वेशन हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्वेश्म (न)  : पुं० [मध्य० स०] १. अंतःपुर। जनानखाना। २. मकान का कोई भीतरी कमरा। ३. तहखाना। तलघर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्वेश्मिक  : पुं० [सं० अन्तर्वेश्मन्+ठन्-इक] दे० ‘अंतर्वंर्शिक'।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्व्याधि  : स्त्री० [मध्य स०] भीतरी या गुप्त रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्व्रण  : पुं० [मध्य० स०] शरीर का भीतरी घाव या चोट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्हस्तीन  : वि० [सं० अन्तर्हस्त अव्य० स० +ख-ईन] जिस तक हाथ की पहुँच हो या हो सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्हास  : पुं० [मध्य० स०] मन ही मन मुस्कराने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्हित  : भू० कृ० [सं० अन्तरे√धा (धारण करना) +क्त, हि आदेश] जो अंतर्धान हो गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंतर्हृदय  : पुं० [मध्य० स०] हृदय की भीतरी भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ