लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अंगुल  : पुं० [सं०√अंग् (गति आदि) +उल] १. उँगली। २. एक नाप जो उँगली की चौड़ाई के बराबर होती है। ३. नक्षत्र का बारहवाँ भाग। (ज्यो०) ४. वात्यायन मुनि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगुलि  : स्त्री० [सं०√अंग्+उलि] १. उँगली। २. अंगुल की चौड़ाई के बराबर नाप। ३. हाथी के सूड़ का अगला भाग जिससे वह उँगलियों का काम लेता है। ४. गजकर्णिका नामक वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगुलि-त्र  : पुं० [सं० त्रै (बचाना) +क, ष० त०] १. मिजराब आदि से बजाए जाने वाले सितार आदि बाजे। अंगुलि-त्राण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगुलि-त्राण  : पुं० [ष० त०] १. गोह के चमड़े का दस्ताना जो बाण चलाते समय पहना जाता था। २. दस्ताना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगुलि-निर्देश  : पुं० [तृ० त] किसी की ओर उँगली से इशारा करने की क्रिया जो उसकी निंदा या बदनामी का सूचक होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगुलि-पंचक  : पुं० [ष० त०] हाथ की पाँचों उँगलियाँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगुलि-पर्व  : (न्) पुं० [ष० त०] उँगलियों के पोर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगुलि-प्रतिमुद्रा  : स्त्री० [ष० त०] किसी व्यक्ति विशेषता अपराधी आदि की पहचान के लिए ली जाने वाली उँगली के अगले भाग की छाप। (फिंगर-प्रिंट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगुलि-मुद्रा  : स्त्री० [ष० त०] १. ऐसी अंगूठी जिसपर जिसका नाम खुदा हो। २. नाम खोदी हुई अंगूठी जो मोहर लगाने के काम आती है। ३. दे० ‘अंगुलि-प्रतिमुद्रा’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगुलि-वेष्टन  : पुं० [ष० त०] दस्ताना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगुलि-संदेश  : पुं० [तृ० त०] उँगली की मुद्रा अथवा चुटकी बजाकर कोई बात कहना या संकेत करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगुलिका  : स्त्री० [सं० अंगुलि+कन्-टाप्] १. उँगली २. एक प्रकार की च्यूँटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँगुली  : स्त्री०=उँगली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगुल्यादेश  : पुं० [सं० अंगुलि आदेश, तृ त०] अंगुलि-निर्देश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगुल्यानिर्देश  : पुं० [सं० असमस्तपद] अंगुलि-निर्देश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ