| शब्द का अर्थ | 
					
				| दस्तंदाज़					 : | वि० [फा०] [भाव० दस्तंदाजी] बीच में हाथ डालने अर्थात् दखल देनेवाला। हस्तक्षेप करनेवाला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्तंदाजी					 : | स्त्री० [फा०] किसी काम में हाथ डालने की क्रिया या भाव। किसी होते हुए काम में की जाने वाली छेड़-छाड़ जो प्रायः अनुचित समझी जाती है। हस्तक्षेप। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्त					 : | पुं० [सं० हस्त से फा०] १. हस्त। हाथ। पद—दस्तकार, दस्तखत, दस्तबरदार आदि। २. पेट में विकार होने के कारण निकलनेवाला असाधारण रूप से पतला मल। प्रायः पानी की तरह पतला शौच होने की क्रिया। मुहावरा—दस्त लगना=बार-बार बहुत पतला मल निकलना या शौच होना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्तक					 : | स्त्री० [फा००] १. हाथ से किया हुआ हलका आघात। २. ताली। ३. किसी को बुलाने के लिए उसके दरवाजे पर उक्त प्रकार से खटखटाने की क्रिया। क्रि० प्र०—देना। ४. अधिकारियों द्वारा किसी के नाम निकाला हुआ वह आज्ञा-पत्र जिसमें उससे अपना देन चुकाने के लिए कहा गया हो। क्रि० प्र०—भेजना। पद—दस्तक सिपाही=वह सिपाही जो किसी से मालगुजारी आदि वसूल करने या किसी को पकड़ने के लिए दस्तक (आज्ञा-पत्र) देकर भेजा जाय। मुहावरा—दस्तक माफ करना=(क) क्षमा करना। (ख) उत्तरदायित्व से मुक्त करना। ५. कहीं से कोई माल ले आने या ले जाने के लिए मिला हुआ वह अधिकारपत्र जो कुछ विशिष्ट स्थानों पर दिखाना पड़ता है। निकासी या राहदारी का परवाना। ६. कर। महसूल। क्रि० प्र०—लगना।—लगाना। ७. ऐसा आकस्मिक अनावश्यक काम जिसमें कुछ व्यय करना पड़े। मुहावरा—दस्तक बाँधना या लागना=व्यर्थ का व्यय ऊपर डालना। नाहक का खर्च जिम्मे लगाना या लेना। जैसे—तुमने यह चंदे की अच्छी दस्तक बाँध ली है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्तकार					 : | पुं० [फा०] [भाव० दस्तकारी] वह कारीगर जो हाथ से छोटे-मोटे उपकरणों की सहायता से (मशीनों से नहीं) चीजें तैयार करता हो। शिल्पी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्तकारी					 : | स्त्री० [फा०] १. हाथ से चीजें बनाकर तैयार करने का काम। २. इस प्रकार तैय़ार की हुई कोई वस्तु। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्तकी					 : | स्त्री० [फा०] १. वह छोटी बही जो याददाश्त के लिए बात आदि टाँकने के काम आती है और प्रायः हर-दम पास रखी जाती है। २. बहेलियों का दस्ताना जो शिकारी पक्षियों के वार को रोकने के लिए हाथ में पहना जाता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्तखत					 : | पुं० [फा०] १. किसी के हाथ के लिखे हुए अक्षर। २. (लेख के अंत में) हाथ से लिखा हुआ अपना नाम जो इस बात का सूचक होता है कि उक्त लेख मेरी इच्छा से लिखा गया है और मैं उससे अनुबद्ध होता हूँ। हस्ताक्षर। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्तखती					 : | वि० [फा० दस्तखत] जिसपर दस्तखत हो। २. (लेख) जिस पर लिखने या लिखानेवाले का नाम उसी के हाथ का लिखा हो। हस्ताक्षरित। जैसे—दस्तखती चिट्ठी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्तगीर					 : | पुं० [फा०] [भाव० दस्तगीरी] किसी का हाथ विशेषतः संकट के समय किसी का हाथ पकड़ने अर्थात् उसका सहायक होनेवाला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्तगीरी					 : | स्त्री० [फा०] दस्तगीर अर्थात् सहायक होने की अवस्था या भाव। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्तपनाह					 : | पुं० [फा०] चिमटा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्तबरदार					 : | वि० [फा०] [भाव० दस्तबरदारी] १. जिसने किसी वस्तु पर से अपना अधिकार या स्वत्व छोड़ दिया या हटा लिया हो। २. किसी चीज या बात से बिलकुल अलग रहनेवाला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्तबरदारी					 : | स्त्री० [फा०] किसी चीज से अपना अधिकार हटाकर सदा के लिए छोड या त्याग देने की क्रिया या भाव। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्त-बस्ता					 : | अव्य० [पा० दस्त बस्तः] १. किसी के आगे हाथ बाँधे अर्थात् जोड़े हुए (प्रार्थना करना)। २. विनम्रतापूर्वक। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्तयाब					 : | वि० [फा०] [भाव० दस्तयाबी] हाथ में आया या मिला हुआ। प्राप्त। हस्तगत। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्तर					 : | स्त्री०=दस्तार (पगड़ी)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्तरखान					 : | पुं० [फा० दस्तरख्वान] वह कपड़ा जिसके ऊपर खाने के लिए भोजन के थाल आदि सजाये या रखे जाते हैं। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्ता					 : | पुं० [फा० दस्तः] १. हाथ में पकड़ने या रखने की चीज। जैसे—गुल-दस्ता। २. औजारों, हथियारों आदि का वह अंश जो उन्हें काम में लाने या चलाने के समय हाथ से पकड़ा जाता है। बेंट। मूठ। जैसे—आरी, चाकू, तलवार या हथौड़ी का दस्ता। ३. किसी चीज का उतना अंश या भाग जो सहज में हाथ में रखा या लिया जा सकता हो। ४. कागज के २४ या २५ तावों की गड्डी। ५. हाथ में रखने का डंडा। सोंटा। ६. कबा, चोगे आदि में की वह घुंडी जो प्रायः बंद में लगी रहती है। ७. सिपाहियों या सैनिकों का छोटा दल। टुकड़ी। ८. चपरास। ९. गोट। मगजी। संजाफ। १॰. एक प्रकार का बगला जिसे हरगिला भी कहते हैं। पुं० दे० ‘जस्ता’ (कपड़ों आदि का)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्ताना					 : | पुं० [फा० दस्तानः] १. पंजे और हथेली में पहनने का बुना हुआ कपड़ा। हाथ का मोजा। २. उक्त प्रकार का लोहे का वह आवरण जो युद्ध के समय हाथों पर (उनकी रक्षा के लिए) पहना जाता था। ३. वह लंबी किर्च या सीधी तलवार जिसकी मूठ के ऊपर कलाई तक पहुँचनेवाला लोहे का आवरण लगा रहता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्तावर					 : | वि० [फा० दस्त आवर] (औषध या खाद्य पदार्थ) जिसे खाने से दस्त आने लगे। रेचक। जैसे—हर्रे दस्तावर होती है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्तावेज					 : | स्त्री० [फा०] विधिक क्षेत्रों में, वह कागज जिस पर दो या अधिक व्यक्तियों के पारस्परिक लेन-देन, व्यवहार समझौते आदि की शर्ते लिखी हों और जिस पर संबद्ध लोगों के हस्ताक्षर प्रमाण स्वरूप अंकित हों। लेख्य। (डीड) जैसे—तमस्सुक, दानपत्र, बैनामा, रेहननामा आदि। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्तावेजी					 : | वि० [फा० दस्तावेज] दस्तावेज-संबंधी। दस्तावेज का। जैसे—दस्तावेजी कागज। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्ती					 : | वि० [फा० दस्त=हाथ] १. हाथ में रहने या होने अथवा उससे संबंध रखनेवाला। जैसे—दस्ती रूमाल। २. जो किसी व्यक्ति के हाथ दिया या भेजा गया हो। जैसे—दस्ती, खत, दस्ती वारंट। स्त्री० १. छोटा दस्ता। छोटी बेंट या मूठ। २. वह बत्ती या मशाल जो हाथ में लेकर चलते हों। ३. छोटा कलमदान। ४. वह इनाम या भेंट जो राजा-महाराज स्वयं अपने हाथ से सरदारों आदि को दिया करते थे। ५. कुश्ती का एक पेंच जिसमें पहलवान अपने विपक्षी की दाहिना हाथ दाहिने हाथ से अथवा बायाँ हाथ बाएं हाथ से पकड़कर अपनी ओर खींचता है और तब झटके से उसे गिरा या पटक देता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्तूर					 : | पुं० [फा०] १. बहुत दिनों से चली आई हुई प्रथा या रीति। चाल। परिपाटी। २. कायदा। नियम। विधि। ३. पारसियों के धर्म-पुरोहितों की उपाधि जो दस्तूर (नियम या प्रथा) के अनुसार सब कृत्य करते-कराते हैं। ४. जहाज के वे छोटे पाल जो सबसे ऊपरवाले पाल के नीचे की पंक्ति में दोनों ओर होते हैं। (लश०) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दस्तूरी					 : | वि० [फा०] दस्तूर अर्थात् नियम संबंधी। स्त्री० वह धन जो सौदा खरीद कर ले जानेवाले नौकर को दूकानदारों से (कोई सौदा लेनेपर) पुरस्कार रूप में मिलता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |