| शब्द का अर्थ | 
					
				| दरक					 : | वि० [सं०√दृ+वुन्—अक] डरपोक। भीरू। स्त्री० [हिं० दरकना] दरकने के कारण होनेवाला अवकाश या चिह्न। दरार। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दरकच					 : | स्त्री० [हिं० दरकचना] १. दरकचने की क्रिया या भाव। २. दरकचने के कारण किसी चीज पर पड़नेवाला चिह्न या उसके कारण होनेवाला क्षत। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दरकचना					 : | स० [अनु०] १. हलके आघात से थोड़ा दबाना या पीसना। कूटकर मोटे-मोटे टुकडे करना। अ० उक्त क्रिया से दबना या क्षत होना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दरकटी					 : | स्त्री० [हिं० दर (भाव)+काटना] १. किसी चीज की दर या भाव में की जाने या होनेवाली कमी। २. दर या भाव के संबंध में किया जानेवाला निश्चय। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दरकना					 : | अ० [सं० दर=फाड़ना] आघात लगाने या दबने के कारण किसी चीज का कुछ कट या फट जाना। स० हलके आघात या दाब से कोई चीज काटना, कुचलना या तोड़ना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दरका					 : | पुं० [हिं० दरकना] १. दरकने की क्रिया या भाव। २. दरकने के कारण पड़ा हुआ चिह्न या लकीर। दरार। ३. ऐसा आघात जिससे कोई चीज दरक या फट जाय। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दरकाना					 : | स० [हिं० दरकना] दरकने में प्रवृत्त करना। थोड़ा काटना, कुचलना या पीटना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दरकार					 : | वि० [फा०] किसी काम में लाने के लिए जिसकी अपेक्षा या आवश्यकता हो। जैसे—इस समय हमें सौ रुपये दरकार हैं। स्त्री० अपेक्षा। आवश्यकता। जैसे—जितनी दरकार हो ले जाओ। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दरकारी					 : | वि० [फा० दरकार] जिसकी अपेक्षाया आवश्यकता हो। आवश्यक। जरूरी। जैसे—सब दरकारी चीजें अपने साथ रख लो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दरकूच					 : | क्रि० वि० [फा०] बराबर कूच या यात्रा करते हुए। यात्रा में बराबर आगे बढ़ते हुए। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दरकन					 : | स्त्री० [हिं० दलकना] १. दकलने की क्रिया या भाव। दलक। २. थरथराहट। ३. आघात आदि के कारण होनेवाला झटका। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |