| 
		
			| शब्द का अर्थ |  
				| दग्धा					 : | स्त्री० [सं० दग्ध+टाप्] १. सूर्य के अस्त होने की दिशा। पश्चिम दिशा। २. कुरू नामक वृक्ष। ३. ज्योतिष में कुछ विशिष्ट राशियों से युक्त होने पर कुछ विशिष्ट तिथियों की संज्ञा। वि०, पुं० [सं०√दह् (जलाना)+तृच्] जलाने वाला। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  
				| दग्धाक्षर					 : | पुं० [सं० दग्ध-अक्षर, कर्म० स०] पिंगल के अनुसार झ, ह, र, भ, और ष ये पाँचों अक्षर, जिनका छंद के आरंभ में रखना वर्जित है। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  
				| दग्धाह्न					 : | पुं० [सं० दग्ध-आह्वा, ब० स०] एक तरह का वृक्ष। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  |