| शब्द का अर्थ | 
					
				| चलित					 : | वि० [सं०√ चल्+क्त] १. अस्थिर। चलायमान। २. जो चल रहा हो। चलता हुआ। जैसे–चलित ग्रह। ३. जो चलन में हो। (करेंट) जैसे–चलित प्रथा। ४. जिसका प्रचलन या व्यवहार प्रायः सब जगह या सब लोगों में होता हो। (यूजुअल)। पुं० नृत्य में एक प्रकार की चेष्टा जिसमें ठुड्डी की गति से क्रोध या क्षोभ प्रकट हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चलित-ग्रह					 : | पुं० [कर्म० स०] ज्योतिष में वह ग्रह जिसमें भोग का आरंभ हो चुका हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चलित्र					 : | पुं० [सं०?] अपनी ही शक्ति से चलनेवाला इंजन। (लोकोमोटिव)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |