| शब्द का अर्थ | 
					
				| चतुर्भुज					 : | वि० [सं० ब० स०] [स्त्री० चतुर्भुजा] १. (व्यक्ति) जिसकी चार भुजाएँ हों। चार भुजाओं वाला। २. (ज्यामिति में वह क्षेत्र) जिसमें चार भुजाएँ या कोण हों। जैसे–सम चतुर्भुज क्षेत्र। पुं० १. विष्णु। २. ज्यामिति में, चार भुजाओंवाला क्षेत्र। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चतुर्भुजा					 : | स्त्री० [सं० चतुर्भुज+टाप्] १. गायत्री रूप धारिणी महाशक्ति। २. दुर्गा की एक चार भुजाओं वाली विशिष्ट मूर्ति। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| चतुर्भुजी					 : | पुं० [हिं० चतुर्भुज से] १. एक वैष्णव संप्रदाय जिसके आचार, व्यवहार आदि रामानन्दियों से मिलते जुलते होते हैं। २. उक्त संप्रदाय का अनुयायी या सदस्य। वि० चार भुजाओंवाला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |