शब्द का अर्थ
|
|
गैल :
|
स्त्री० [हिं० गली] १. मार्ग। रास्ता। २. गली। मुहावरा–(किसी को) गैल करना =रास्तें में जाने के लिए किसी को साथ कर देना। (किसी की) गैल जाना=(क) किसी के बतलाये हुए रास्ते पर जाना अनुकरण या अनुसरण करना। (ख कोई ऐसा काम करना जिससे किसी का सामना हो या विरोध करना पड़े। (किसी को) गैल बताना दे० रास्ता के अंतर्गत मुहा–(रास्ता बताना।) (किसी को) गैल लेना =रास्तें में चलने के लिए किसी व्यक्ति को अपने साथ लेना। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
गैलड़ :
|
पुं० [अ० गैर+हिं० लड़का] वह लड़का जिसे उसकी माँ अपने साथ दूसरे पति या यार के यहाँ चली आई हो। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
गैलन :
|
पुं० [अ०] तरल पदार्थ मापने का एक अँगरेजी मान जो तीन सेर के लगभग होता है। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
गैलरी :
|
स्त्री० [अं० ]१. सीढ़ियों की तरह ऊपर-नीचे बनी हुई कोई ऐसी रचना जिसपर बहुत से लोग बैठतें या चीजें रखी जाती हो। २. उक्त कार्यों के लिए ऊपर के खंड में बनी हुई कोई समतल रचना। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
गैला :
|
पुं० [हिं० गैल] १. गाडी के पहियों की लीक। २. बैलगाड़ियों आदि के चलने का रास्ता। ३. गैल या रास्तें में चलनेवाला। बटोही। यात्री। उदाहरण–गैल चलत गैला हूँ मारे घायल पड़े गरियाले में।–ग्राम्यगीत। वि० [हिं० गया] [स्त्री० गैली] गया-बीता। उदाहरण–गैली दीखे मीराँ बावली, सुपना आल जँजाल।–मीराँ। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
गैलारा :
|
पुं० =गैला। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |