लोगों की राय

नई पुस्तकें >> सरदार पटेल

सरदार पटेल

रेनू सरन

प्रकाशक : डायमंड पब्लिकेशन्स प्रकाशित वर्ष : 2014
पृष्ठ :64
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 9901
आईएसबीएन :9789350832257

Like this Hindi book 0

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

सरदार वल्लभ भाई पटेल को भारत गणराज्य के संस्थापकों में से एक माना जाता है। पटेल ने बाल्यकाल से अन्याय का विरोध करना सीखा और अपने कर्त्तव्य को पूजा। उन्होंने सर्वसामान्य की सेवा करने के उद्देश्य से राजनीति शुरू की और अपनी ईमानदारी एवं लगन की मदद से वे जल्द ही लोकप्रिय हो गए। उन्होंने किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए रात-दिन एक कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपने कार्य को आगे बढ़ाया और जेल यात्रा भी की। गुजरात सरकार सरदार पटेल के सम्मान में उनकी 138वीं जयंती के अवसर पर सरदार सरोवर बांध् के पास नर्मदा नदी में साधु बेट (घाटी) पर ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ (एकता की प्रतिमा) नामक एक विशालकाय प्रतिमा का निर्माण करवा रही है। यह प्रतिमा विश्व की सबसे उंची प्रतिमा होगी। देश के सच्चे देशभक्त और भारत निर्माता को यह एक श्रद्धांजलि होगी।

प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book