लोगों की राय

सदाबहार >> कर्बला

कर्बला

प्रेमचंद

प्रकाशक : डायमंड पॉकेट बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2011
पृष्ठ :155
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 4828
आईएसबीएन :9788171828920

Like this Hindi book 10 पाठकों को प्रिय

448 पाठक हैं

मुस्लिम इतिहास पर आधारित मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखा गया यह नाटक ‘कर्बला’ साहित्य में अपना विशेष महत्त्व रखता है।


शरीक– अस्सलाम अलेक या हजरत मुसलिम है। मैं भी हुसैन के गुलामों में हूं।

हानी– हज़रत मुसलिम, आपने शरीफ का नाम सुना होगा। आप हज़रत अली के पुराने खादिम हैं, और उनकी शान में कई कसीदे लिख चुके हैं।

मुस०– (शरीक से गले मिलकर) ऐसा कौन बदनसीब होगा, जिससे आपका कलाम न देखा गया हो।

शरीक मैं हज़रत का खादिम और नबी का गुलाम हूं। बसरेवालों की फ़रियाद लेकर यजीद के पास गया था। वहां मालूम हुआ कि आप मक्का से रवाना हो गए हैं। मैं जियाद के साथ ही इधर चल पड़ा कि शायद आपकी कुछ खिदमत कर सकूं। यजीद ने अब सख्ती की जगह नरमी और रियायत से काम लेना शुरू किया है और, आज जियाद की तकरीर का असर देखकर मुझे यकीन हो गया है कि यहां के लोग हज़रत हुसैन से जरूर दगा कर जायेंगे। हमें भी फरेब का जवाब फरेब से ही देना लाजिम है।

मुस०– क्योंकर?

शरीक– इसकी आसान तरकीब है। मैं जियाद को अपनी बीमारी की खबर दूंगा। वह यहां मेरी मिजाज-पुरसी करने जरूर आवेगा, आप उसे कत्ल कर दीजिए।

मुस०– अल्लाहताला से फरमाया है कि मुसलमान को मुसलमान का खून करना जायज नहीं।

शरीक– अगर अल्लाहताला ने यह भी तो फरमाया है कि बेदीन को अमन देना साँप को पालना है।

मुस०– पर मेरी इंसानियत इसकी इजाजत नहीं देती।

शरीक– बेदीन को क़त्ल करना ऐन सवाब है। जिहाद में इंसानियत को दखल नहीं, हक का रास्ता डाकुओं और लुटेरों से खाली नहीं है। और उनका ख़ौफ है, तो इस रास्ते पर कदम ही न रखना चाहिए। आप इस मामले को सोचिए।

[बाहर से आदमियों का एक गिरोह हानी का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस जाता है।]

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book