लोगों की राय

आचार्य श्रीराम शर्मा >> आकृति देखकर मनुष्य की पहिचान

आकृति देखकर मनुष्य की पहिचान

श्रीराम शर्मा आचार्य

प्रकाशक : युग निर्माण योजना गायत्री तपोभूमि प्रकाशित वर्ष : 2012
पृष्ठ :41
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 372
आईएसबीएन :00-000-00

Like this Hindi book 0

लोगो की आकृति देखकर उनका स्वभाव पहचानना मनोरंजक तो होता ही है, परंतु इससे अधिक यह अनुभव आपको अन्य लोगों से सही व्यवहार करने में काम आता है।


यों तो अनेक रंगों के बालों वाले लोग इस पृथ्वी पर पाये जाते हैं, पर मोटे तौर पर सुनहरे, कत्थई, लाल, भूरे, काले और मटमैले रंग के अधिक देखे जाते हैं। ऊपर बताया जा चुका है कि बालों का गहरा काला होना रक्त में लौह की मात्रा से सम्बन्धित है, इसी प्रकार शरीर में रहने वाले विभिन्न रासायनिक पदार्थों की न्यूनाधिकता के असर से बालों के दूसरे रंग हो जाते हैं।

किन्हीं देशों की आवहवा में कोई रासायनिक पदार्थ अधिक होते हैं इसलिए वहाँ के निवासियों के शरीर में उन्हीं तत्वों की अधिकता हो जाती है। इसलिए वहाँ वालों के बालों की भी एक जाति बन जाती है। इटालियन, अमेरिकन, रूसी, चीनी तथा भारतीय लोगों के बालों की तुलना की जाय तो उनमें कुछ भिन्नता मिलेगी। यह भिन्नता उस देश की आवहवा का जो प्रभाव वहाँ के निवासियों पर पड़ता है-उसके कारण है। यह तो हुई देश-देश और जाति-जाति के लोगों के बालों में फर्क की बात। एक देश के निवासियों में भी हर व्यक्ति में भिन्नता पाई जाती है। जिस प्रकार दो व्यक्तियों की आकृति एक सी नहीं होती वैसे ही दो व्यक्तियों के शरीर में रासायनिक पदार्थ भी एक से नहीं होते और न मानसिक स्थिति एक सी होती है। इस असमानता का प्रभाव बालों के रंग पर भी पड़ता है। जैसे रक्त में लौह की मात्रा के अनुसार बालों का कालापन होता है वैसे ही अन्य पदार्थों तथा विचारों की स्थिति से अन्य रंग बन जाते हैं।

काले रंग के अन्तर्गत कुछ किस्में हैं जो मानसिक कारणों से बनती हैं। पाठकों को उन्हें भी जान लेना चाहिए। काला बाल यदि एकदम सीधा और लम्बा हो तो समझना चाहिए कि यह व्यक्ति निराशा, दुख, चिन्ताके विचारों में डूबा हुआ उदास रहता है।

जिसके बाल लच्छेदार, घुँघराले, बलखाऐ हुए हों तो समझना चाहिए कि यह मनमौजी, प्रेमी स्वभाव, उपकारी, नेकी करने वाला, रोगी तथा हँसोड़ तबियत का होगा। उसका क्रोध जल्दी ही शान्त हो जाता है और किसी पर रिनाह बसा सकता। साधारण ऐसे मनुष्य पर भरोसा किया जा सकता है।

जरा हलके काले रंग के बालों वाला मनुष्य चंचल स्वभाव, बड़े-बड़े मनसूबे बाँधेन वाला, भावुक तथा असन्तोषी होता है। अपने को अभागा और दु:खी कल्पना किया करता है यदि यह हलके काले रंग के बाल किसी गौर बदन व्यक्ति के सिर पर हों तो समझना चाहिए कि इसकी स्थिरता का कुछ भरोसा नहीं, अभी इस पर जमा हुआ है तो कल किसी के बहकाने में आकर दूसरी तरफ लुढ़क सकता है। इस रंग के बाल खुशमिजाजी के सूचक हैं। वे स्त्री तथा बच्चों में बहुत जल्द मिल जाते हैं, विनम्र, परोपकारी, पस्त हिम्मत, खुशामदी स्वभाव के सूचक हैं, यदि हलके काले बाल, कड़े और मोटे हों तो लापरवाही, अक्खड़पन, दूसरों की अपेक्षा स्वतंत्र प्रकृति तथा एकाकीपन पसन्द करने की सूचना देते है।

ब्राउन रंग जिसमें लालिमा की प्रधानता होती है, ज्योतिष के मत से मंगल ग्रह की विशेषता है। यह रंग बहादुरी, हिम्मत, दृढ़ता तथा अहंकार का सूचक है। ब्राउन रंग के बालों वाले अक्सर दूसरों के साथ घमण्ड अविश्वास और तिरष्कार जनक व्यवहार करते हुए देखे जाते हैं। सामान्यत: यह रंग पशु वृत्ति का सूचक है जो भले-बुरे जिस भी भाग पर लग जाय उसी में मजबूती के साथ बढ़ती चली जाती है। इन बालों में लच्छेदार, सीधे, मोटे, पतले, कड़े, मुलायम आदि भेदों का भी वैसा ही फल समझना चाहिए जैसा कि पीछे काले बालों की चर्चा करते हुए बताया जा चुका है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. चेहरा, आन्तरिक स्थिति का दर्पण है
  2. आकृति विज्ञान का यही आधार है
  3. बाल
  4. नेत्र
  5. भौंहें
  6. नाक
  7. दाँत
  8. होंठ
  9. गर्दन
  10. कान
  11. मस्तक
  12. गाल
  13. कंधे
  14. पीठ
  15. छाती
  16. पेट
  17. बाहें
  18. रहन-सहन

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book