लोगों की राय

विविध >> 1000 खगोल विज्ञान प्रश्नोत्तरी

1000 खगोल विज्ञान प्रश्नोत्तरी

दिलीप एम.सालवी

प्रकाशक : सत्साहित्य प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2017
पृष्ठ :208
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 2666
आईएसबीएन :9788177213195

Like this Hindi book 14 पाठकों को प्रिय

44 पाठक हैं

इसमें खगोल विज्ञान संबंधी 1000 प्रश्न तथा उनके उत्तर.....

1ooo Khagol Vigyan Prashnottari - A Hindi quiz Book on Astronomy by Dilip M. Salvi - 1000 खगोल विज्ञान प्रश्नोत्तरी -दिलीप एम.सालवी

प्रस्तुत है पुस्तक के कुछ अंश

सूर्य, चन्द्रमा, तारे, ग्रह, नक्षत्र आदि हमेशा से हमारे लिए कौतूहल का केन्द्र रहे हैं। ब्रह्मांड का रहस्य प्राचीन काल से ही वैज्ञानिकों को अपनी ओर आकर्षित करते रहें। कॉपरनिकस, टोलेमी आर्यभट्ट टाइको ब्राहे, गैलीलियो आदि आरंभिक दौर के ऐसे वैज्ञानिक हैं कि जिनकी निगाहें उस खगोल को समझने के लिए आकाश पर लगी रहती थीं। रात्रि में जब हम आकाश की ओर देखते हैं तो प्रायः अनेक छोटे-छोटे पिंड पृथ्वी की ओर गिरते है मानों तारों की वर्षा हो रही है। मगर यह खूबसूरत दृश्य तारों की वर्षा का नहीं बल्कि उल्कापिंडों की वर्षा का होता है। जब चन्द्रमा के धरातल पर मानव के कदम पड़े तो उस पर घर बनाने के सपने का जन्म हुआ, जिसको साकार करने के लिए कोशिशे जारी हैं। वैज्ञानिकों ने ऐसी अंतरिक्ष बस्तियों की कल्पना की है जिनमें खेत, मकान, फैक्टरी, अस्पताल, दफ्तर और मनोरंजन केन्द्र होगें-और यहाँ तक कि कृतिम जंगल और जल प्रपात भी। खगोल और अन्तरिक्ष विज्ञान से सम्बन्धित इसी प्रकार के रोचक और ज्ञानवर्द्धक जानकारियों को पाठकों तक पहुँचना इस पुस्तक का उद्देश्य है।

 

प्रस्तावना

खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष संभवतः दो विषय ऐसे हैं जिनमें आकर्षण और उत्सुकता के कारण आम आदमी की पर्याप्त रुचि है। निश्चित तौर पर, हाल के दिनों में, अंतरिक्ष दूर-संचार, दूर-संवेदन, मौसम आकलन, नौविद्या, आदि के रूप में खगोल विज्ञान आम आदमी को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा पहुँचा रहा है। इन्हीं वजहों से मैंने इस विषय पर पुस्तक लिखने के बारे में सोचा, अन्यथा ऐसे विषयों पर शोधकार्य सिर्फ विकसित देश ही कर सकते हैं; हालाँकि विकासशील देश होने के बावजूद हमारा देश इसमें पीछे नहीं है। यह पुस्तक मेरे पूर्ववर्ती लेखकों जैसी लग सकती है; मगर इस पुस्तक का उद्देश्य अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान की एकतरफा जानकारी देना मात्र नहीं है बल्कि इस विषय पर जोर डालना है कि ये मात्र वेधशालाओं और प्रयोगशालाओं में सिमटी नहीं पड़ी हैं अपितु ये सामाजिक और सांस्कृतिक तौर पर हमें प्रभावित करती हैं। यदि कोई उनका गंभीरता से अध्ययन करना चाहता है तो उसे जीवन के सभी क्षेत्रों में उनके प्रभावों के बारे में जानना चाहिए। (इस पुस्तक को पढ़ने के बाद यदि कोई ऐसा करने को उद्यत होता है तो इस पुस्तक को लिखने का उद्देश्य पूरा हो जाएगा।) यदि कोई पहले से ही, इसके सामाजिक प्रभावों के बारे में जाने बगैर, अध्ययन कर रहा है तो उसके लिए यह उचित अवसर है। यह पुस्तक स्वयं को जाँचने में मदद करेगी। संक्षेप में कहें तो यह पुस्तक इन विषयों की स्पष्ट तसवीर पेश करेगी।
मैंने अपनी ओर से पर्याप्त कोशिश की है कि उन प्रश्नों की पुनरावृत्ति न हो जो मेरी दूसरी पुस्तकों में पहले ही आ चुके हैं। अनेक चित्र और विस्तारित उत्तर इसमें जोड़े गए हैं। ज्यादा चित्र देने के पीछे यह विचार था कि यदि कोई उपग्रहों और टेलिस्कोपों को देखे बगैर इनके बारे में जानता है तो ऐसे विषय ज्यादा समय तक किसीके लिए रुचिकर नहीं बने रह सकेंगे।
मुझे प्रसन्नता है कि यह पुस्तक हिंदी के पाठकों के बीच जा रही है।

 

-दिलीप एम. सालवी

 

खगोल विज्ञान 1
पहले-पहल
प्रथम खगोल विज्ञान

 

1.ब्रह्मांड के विस्तार के बारे में प्रमाण प्रस्तुत करनेवाला पहला खगोलशास्त्री कौन था ?
(अ) हारलो शेपली
(ब) हेनरिएट्टा एस. लीविट
(स) हेनरी रसेल
(द) एडविन पी. हबल

2. दुनिया में सर्वप्रथम किसने दावा किया कि पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है ? इन्होंने इसके घूमने की सही दर भी बताई थी।
(अ) हिप्पैरकस
(ब) मेटन
(स) एहमोस
(द) आर्यभट्ट प्रथम

3. न्यून कोणों की सही माप के लिए टेलीस्कोप का इस्तेमाल करनेवाला पहला व्याक्ति कौन था ?
(अ) गियोवेन्नी कैसिनी
(ब) जीन पिकार्ड
(स) क्रिश्चियन हाइजेंस
(द) जीन रिचर

4. सूर्य के स्पेक्ट्रम में गहरी रेखाओं (डार्क लाइन) की उपस्थिति के बारे में सबसे पहले किसने बताया ?
(अ) मेघनाथ साहा
(ब) जोसेफ वॉन फ्रॉनहॉफर
(ब) रॉबर्ट बनसेन
(द) गुस्ताव किरचॉफ

5. ज्ञात इतिहास में प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री का क्या नाम है ?
(अ) एनी जे. कैनन
(ब) हेनरिएटा एस. लीविट
(स) कैरोलिन हर्शेल
(द) जोसिलीन बेल

6. तारों के गुच्छों (स्टार क्लस्टर) और नवतारों की सूची सबसे पहले किसने संकलित की ?
(अ) विलियम हर्शेल
(ब) जे.एल.ई. ड्रेपर
(स) चार्ल्स मेसियर
(द) एनी जे. कैनन

7. ‘पृथ्वी और अन्य ग्रह सूर्य की परिकम्रा करते हैं’-इस विचार के पक्ष में सबसे पहले किसने पर्याप्त अवलोकन और आँकड़े प्रस्तुत किए ?
(अ) निकोलस कॉपरनिकस
(ब) एरिस्टैरकस
(स) क्लॉडियस टोलेमी
(द) टाइको ब्राहे

8. सन् 1631 में सबसे पहले किसने सूर्य के सामने से एक ग्रह को गुजरते देखा ?
(अ) जोहान केपलर
(ब) पियरे गैसेंदी
(स) माइकल मैस्टलिन
(द) जोहान बेयर

(9) रेडियो टेलीस्कोप सबसे पहले किसने बनाया ?
(अ) कार्ल जांस्की
(ब) बर्नार्ड लोवेल
(स) ग्रोटे रेबर
(द) हेनरिक वॉन डि हल्स्ट

10. एक दोहरे सितारे (डबल स्टार) की तस्वीर सबसे पहले किसने खींची ?
(अ) फ्रेड ह्विप्पल
(ब) लेविस रदरफोर्ड
(स) जे.सी. कैप्टीन
(द) जॉर्ज फिलिप्स बांड

11. पैरेलेक्स को मापकर सितारों की दूरी बतानेवाला पहला व्यक्ति कौन था ?
(अ) फ्रेडरिक डब्ल्यू. बेसेल
(ब) जोसेफ वॉन फ्रॉनहॉफर
(स) जॉन फ्लेमस्टीड
(द) एफ.जी.डब्ल्यू. स्ट्रूव

12. दोहरे रेडियो स्त्रोत की पहचान सबसे पहले किसने की ?
(अ) आर.सी.जेनीसन
(ब) एम.के. दासगुप्ता
(स) जे.एस. हे
(द) ग्रोट रेबर

 

प्रथम वस्तु

 

13. उस पहले तारे का नाम बताएँ जिसकी पैरेलेक्स और दूसरी सीधे मापी गई ?
(अ) 61 सिग्नी
(ब) वुल्फ 359
(स) प्रोसियॉन ए
(द) प्रॉक्सिमा सेंटारी

14. पहली बार खोजा जानेवाला ‘श्वेत बौना’ (ह्वाइट ड्वार्फ) का नाम क्या है ?
(अ) कुइपर तारा
(ब) सिरियस बी
(स) 40 इरिडेनी बी
(द) प्रोसियॉन बी

15. पहली बार खोजा जानेवाला ‘क्वासर’ का नाम क्या है ?
(अ) 3 सी-273
(ब) पी के एस 2000-330
(स) ओ एक्स-169
(द) ओ क्यू-172

16. उस पहले आकाशीय पिंड का नाम बताइए जहाँ सक्रिय ज्वालामुखी पाया गया ?
(अ) चंद्रमा
(ब) आयो
(स) यूरोपा
(द) शनि

17 प्रथम कंपाउंड रिफ्लेक्टिंग टेलीक्कोप कौन सा है ?
(अ) न्यूटोनियन टेलीस्कोप
(ब) कैसेग्रेन टेलीस्कोप
(स) ग्रेगोरियन टेलीस्कोप
(द) श्मिड्ट टेलीस्कोप

18.उस पहले धूमकेतू का क्या नाम था, जो इसके अध्ययन के लिए तैयार किए गए अंतरिक्ष यान से टकाराया था ?
(अ) हेली
(ब) कोहुटेक
(स) गियाकोबोनी-जिनर
(द) बिएला

19. पहला आधुनिक ग्रह किसे कहा जाता है ?
(अ) यूरेनस
(ब) नेप्च्यून
(स) प्लूटो
(द) मंगल

20. प्रथम दोहरा तारा (डबल स्टार) कौन सा है ?
(अ) माइजर
(ब) आर्क्ट्यूरस
(स) मेनकर
(द) अलगेडी

21. दर्ज इतिहास का वह पहला धूमकेतु कौन सा है, जो पहली बार दिखने और वापसी के दौरान दो टुकड़ों में टूट गया था ?
(अ) अलकॉक
(ब) बेनेट
(स) कोहुटेक
(द) बिएला

22. विश्व का प्रथम आधुनिक तारामंडल (प्लेनेटोरियम) कहाँ स्थापित किया गया ?
(अ) लंदन
(ब) मॉस्को
(स) न्यूयॉर्क
(द) बॉन

23. प्रथम कृत्रिम ग्रह कौन सा था ?
(अ) मेरिनर-1
(ब) सर्वेयर-1
(स) लूनिक-1
(द) वॉयजर-1

24. पहला ‘एक्लिप्सिंग बाइनरी स्टार’ कौन सा है ?
(अ) बीटा लाइरी
(ब) अल्गॉल
(स) एप्सिलॉन ऑरिगी
(द) अल्फा कैप्रिकॉर्नी

25. एक्स-किरण का पहला स्रोत कौन सा था, जो इस सौरमंडल से बाहर खोजा गया ?
(अ) स्कॉरपियस -1
(ब) टॉरस -1
(स) हरक्यूलीज -1
(द) सेंटॉरस -3

 

2

अग्रगामी और आविष्कारक

 

अग्रगामी

 

26. किसने उस न्यूनतम दूरी का आकलन किया जिसपर एक कुदरती उपग्रह बिना पृथक हुए अपने ग्रह के चक्कर लगा सकता है ?
(अ) ई.ए.रोश
(ब) जे.ई.बोड
(स) एस.बी. निकल्सन
(द) जी.पी. कुइपर

27. ‘भूरा बौना’ (ब्राउन ड्वार्फ) की मौजूदगी की भविष्यवाणी उसके ढूँढ़े जाने के पहले ही किसने की थी ?
(अ) क्यूशिरो हायाशी
(ब) विक्टर सैफ्रोनोव
(स) शिव कुमार
(द) फ्रेड होएल

28. किसने पाया कि तारे की पूर्व चमक और इसके स्पेक्ट्रल वर्ग या तापमान के बीच संबंध है ?
(अ) जेम्स जींस
(ब) एज्नार हर्ट्जस्प्रंग
(स) ऑर्थर एस. एडिंग्टन
(द) हेनरी नॉरिस रसेल

29. किसकी भविष्यवाणी बिलकुल सटीक थी कि शनि के छल्ले ठोस नहीं बल्कि लघु कणों से बने हैं ?
(अ) क्रिश्चियन हाइजींस
(ब) जे.सी. मैक्सवेल
(स) जोहान केपलर
(द) जे.ई. कीलर

30. चंद्रमा की टोपोग्राभी का संस्थापक कौन था ?
(अ) जोहांस हेवेलियस
(ब) गियोवान्नी रिक्सियोली
(स) जोहान केपलर
(द) गैलिलियो गैलिली

31. अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत से ‘श्याम विवर’ (ब्लैक होल्स) के अस्तित्व के बारे में किसके समीकरणों ने भविष्यणवी की ?
(अ) एस. चंद्रशेखर
(ब) ऑर्थर एस. एडिंग्टन
(स) कार्ल श्वार्जस्चाइल्ड
(द) जेम्स जींस

32. सूर्य को पहले हमारी गैलेक्सी का केंद्र समझा जाता था, मगर किस एक खगोलविद् ने इससे यह दर्जा छीन लिया और इस संबंध में सही जानकारी दी ?
(अ) जे.सी. कैप्टीन
(ब) जे.एस. उर्ट
(स) हार्लो शेपली
(द) अंर्स्ट ओपिक

33. किसकी गणितीय भविष्यवाणी की वजह से नेप्च्यून को खोजा गया ?
(अ) जे.सी. एडम्स
(ब) जॉन हर्शेल
(फ्रेडरिक डब्ल्यू. बेसेल
(द) अरबेन लेवेरियर

34. सूर्य के निकलनेवाले न्यूट्रिनों को ढूँढ़नेवाला पहला प्रयोग किसने किया ?
(अ) वुल्फगैंग पॉली
(ब) विक्टर एफ. हेस
(स) एम.जी.के. मेनन
(द) रेमंड डेविस

35. ‘अवलोकन’ (खगोलीय अवलोकन के लिए वातावरण की अवस्था) के लिए किसने पैमाना बनाया ?
(अ) जॉन डाल्टन
(ब) एंडर्स सेल्सियस
(स) ई.एम. एंटोनियाडी
(द) निकोलस लैकेले

36.किसने आकलन किया कि हर उन्नीस साल बाद चंद्रमा की स्थिति महीने के उन्हीं दिनों में वैसी ही होती है जैसीकि उन्नीस वर्ष पहले उस महीने में थी ?
(अ) जोहान केपलर
(ब) मेटन
(स) गैलिलियो गैलिली
(द) सोसिजींस

(37) ‘ईथर’ के बारे में यह विश्वास किया जाता है कि यह समूचे अंतरिक्ष में विचरता रहता है। यह एक ऐसा माध्यम मुहैया करता है जिसके जरिए प्रकाश और विद्युत-चुंबकीय तरंगें यात्रा कर सकें ? इस ईथर को तलाशनेवाला प्रयोग किसने किया था ?
(अ) ऑलॉस रीमर
(ब) ए.ए. माइकल्सन
(स) ई.डब्ल्यू. मॉर्ली
(द) ऑर्थर एस. एडिंग्टन

 

प्रणेता

 

38. किसने बतालाया कि सौर पवन (सोलर विंड) का अस्तित्व है ? सौर पवन अति ऊर्जावान् और आवेशित कणों की धारा है जो सूर्य से निकलती है ?
(अ) हरबर्ट फ्रीडमैन
(ब) एच.डी. बैककॉक
(स) एडवर्ड मांडर
(द) ई.एन. पार्कर

39. सूर्य से ग्रहों की मध्य दूरी (मीन डिस्टेंस) बतानेवाले नियम को किसने दिया ?
(अ) जे.ई. बोड
(ब) जोहान केपलर
(स) टाइको ब्राहे
(द) क्रिश्चियन हाइजींस

40. ‘रात अँधेरी क्यों है ?’’ यह साधारण सवाल किसने पूछा और एक विरोधाभास को जन्म दिया ?
(अ) जे.पी.एल. चेसॉक्स
(ब) जे.एच. उर्ट
(स) एच.डब्ल्यू.एम. ऑल्बर्स
(द) अर्न्स्ट ऑपिक

41. सूर्य और अन्य सितारों में ऊर्जा उत्पादन की वास्तविक प्रक्रिया के बारे में किसने बताया ?
(अ) मेघनाद साहा
(ब) ज्योफरी बरबिज
(स) हांस बेथे
(द) कार्ल वान वीजसैकर

42. ‘धूमकेतू मैली बर्फ की गेंदें हैं।’ व्यापक मान्यता प्राप्त इस सिद्धांत को किसने दिया था ?
(अ) फ्रेड हॉएल
(ब) फ्रैंक एल. ह्विप्पल
(स) गियोवान्नी डोनाटी
(द) विल्हेम वॉन बिएला

43. रेडियो पदार्थ के रिजॉल्यूशन की बेहतरी के लिए ‘एपर्चर सिंथेसिस तकनीक’ का विकास किसने किया ?
(अ) जे.एस.हे
(ब) मार्टिन राइल
(स) बी.वाई. मिल्स
(द) जे.डी. क्रॉस

44. नीहारिकाओं और तारा समुच्चयों का ‘न्यू जनरल कैटलॉग’ (एन.जी.सी) किसने तैयार किया ?
(अ) जे.एल.ई. ड्रेयर
(ब) गियोवेन्नी कैसिनी
(स) चार्ल्स मेसियर
(द) जॉन हर्शेल

45. सौरमंडल की उत्तपत्ति के लिए ‘नीहारिका परिकल्पना’ किसकी देन है ?
(अ) पियरे साइमन डी लाप्लास
(ब) जी.पी. कुइपर
(स) विलियम डी. सीटर
(द) जॉर्ज गैमॉ

46. रेडियो ब्रह्मांड की स्पष्ट तसवीर प्राप्त करने के लिए रेडियो खगोल विज्ञान में ‘इंटरफेरोमेट्री तकनीक’ किसने विकसित की ?
(अ) बी.वाई. मिल्स
(ब) वाल्टर ब्रेड
(स) रॉबर्ट हैनबरी ब्राउन
(द) मार्टिन राइल

47. दर्पण की तसवीर की जाँच के लिए प्रचलित ‘नाइफ-एज टेस्ट’ किसने विकसित की ?
(अ) लियॉन फोकॉल्ट
(ब) क्रिश्चियन हाइजींस
(स) रॉबर्ट हूक
(द) जेम्स नैस्मिथ

48. दूरस्थ तारों की दूरी मापने की तकनीक किसने विकसित की ?
(अ) एडवर्ड पिकरिंग
(ब) क्रिश्चियन डॉप्लर
(स) फ्रेडरिक डब्ल्यू. बेसेल
(द) हेनेरिटा एस. लीविट

49. खगोलीय विधि से प्रकाश की गति निर्धारित किसने किया ?
(अ) गैलिलियो गैलिली
(ब) जेम्स ब्रेडली
(स) ई.डब्ल्यू. मॉर्ली
(द) ओलॉस रीमर

प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book