लोगों की राय

विविध >> स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी

स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी

अनिल अग्रवाल

प्रकाशक : सत्साहित्य प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2017
पृष्ठ :172
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 2609
आईएसबीएन :9788177213539

Like this Hindi book 5 पाठकों को प्रिय

168 पाठक हैं

इसमें स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न तथा उनके उत्तर.....

Swasthya Prashnottari

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

आपके शरीर में यकृत (लिवर) क्या कार्य करता है ? विटामिन आपके लिए क्यों आवश्यक है ? मलेरिया से पीड़ित होने पर कौन सी दवा दी जानी चाहिए ? क्या आप इन प्रश्नों के उत्तर जानना चाहते है ? यदि हाँ तो आप को इस पुस्तक से मदद मिल सकती है। एक सामान्य पाठक को ध्यान में रखकर लिखी गई यह पुस्तक आपको मानव शरीर, पौष्टिकता रोग और उनके उपचार की संपूर्ण जानकारी देती है। इस पुस्तक को पढ़ने के पश्चात आपको मानव शरीर, स्वास्थ्य व रोगों के विषय में बहुत सी नई जानकारियाँ प्राप्त होगीं।

 

1
शरीर की संरचना

 

 

1. ‘रेडियल नर्व’ सामान्यत: कहाँ पाया जाता है ?
(अ) बाँह
(ब) पैर
(स) सिर
(द) गला

2. किस अंग को अकसर पेट के टॉन्सिल के रूप में जाना जाता है ?
(अ) यकृत
(ब) तिल्ली
(स) गुरदा
(द) पित्ताशय

3. लिवर के नीचे नाशपाती के आकार की एक थैली होती है, उसका नाम बताइए।
(अ) तिल्ली
(ब) मूत्राशय
(स) प्रोस्टेट (पौरुष ग्रंथि)
(द) पित्ताशय

4. डेल्टा के आकार की मांसपेशी कहाँ पाई जाती है ?
(अ) चेहरा
(ब) पेट
(स) कंधा
(द) पैर

5. किस अंग में सामान्यत: पित्त होता है ?
(अ) मलाशय
(ब) पित्ताशय
(स) मूत्राशय
(द) वरमीफार्म अपेंडिक्स

6. इनमें से कौन सा अंग ड्यूरामेटर से आच्छादित होता है ?
(अ) यकृत
(ब) पित्ताशय
(स) मस्तिष्क
(द) मूत्राशय

7. ‘सर्विक्स’ (गर्भाशय ग्रीवा) सामान्यत: कहाँ पाया जाता है ?
(अ) गर्भाशय के निचले हिस्से में
(ब) बाएँ फेफड़े में
(स) गुरदे के ठीक ऊपर
(द) अंडकोष के अंदर

8. किन कोशिकाओं को शरीर की लड़ाकू सेना कहते हैं ?
(अ) श्वेत रक्त कोशिकाएँ
(ब) प्लेटलेट
(स) लाल रक्त कोशिकाएँ
(द) एडिपोसाइटिस

9. ‘थैलेमस’ शरीर के किस हिस्से में पाया जाता है ?
(अ) हृदय
(ब) आँत
(स) गर्भाशय
(द) मस्तिष्क

10. ‘इलियम कहाँ पाया जाता है ?
(अ) मस्तिष्क
(ब) हृदय
(स) आँत
(द) पैर

11. ‘वेस्टिजियल ऑर्गन’ शब्द से आप क्या समझते हैं ?
(अ) कौमार्य अवस्था में पाया जानेवाला एक विशिष्ट अंग
(ब) एक बेकार अंग
(स) शारीरिक कचरे को उत्सर्जित करने वाला अंग
(द) उपर्युक्त सभी

12. ‘ट्राइसेप्स मसल्ल’ कहाँ पाए जाते हैं ?
(अ) पैर
(ब) खोपड़ी
(स) बाँह
(द) गला

13. शरीर के किस अंग में रक्त-संचार इतनी प्रचुर मात्रा में होता है कि वह अपनी धमनी को बाँध दिए जाने के बाद भी जीवित रह सकता है ?
(अ) चेहरे की मांसपेशियाँ
(ब) गर्भाशय की मांसपेशियाँ
(स) पित्ताशय
(द) तिल्ली

14. निम्नलिखित में से किस अंग को सामान्यत: एक वेस्टिजियल ऑर्गन (बेकार अंग) माना जाता है ?
(अ) ब्रेस्ट बोन
(ब) अपेंडिक्स
(स) वर्टिब्रल कॉलन
(द) एड़ी की हड्डियाँ

15. मस्तिष्क का एक हिस्सा कफ संबंधी क्रियाओं और कुछ अदृश्य क्रियाओं, जैसे कि साँस लेना और हृदय गति को नियंत्रित करता है। हम किस हिस्से की बात कर रहे है ?
(अ) सेरेबेलम
(ब) ब्रेन स्टेम
(स) फोरब्रेन
(द) हाइपोथैलेमस

16. किन दाँतों का आम बोलचाल में ‘अक्ल की दाढ़’ कहते हैं ?
(अ) ऊपर एवं नीचे के जबड़ों की कतार में दोनों तरफ के सबसे अंतिम दाँतों को
(ब) ऊपर के जबड़े में दोनों तरफ के अन्तिम दाँतों को
(स) नीचे के जबड़े में दोनों तरफ के अन्तिम दाँतों को
(द) बुढापे में बाकी बचे हुए दाँतों को

17. यदि एक डाक्टर ‘क्रेनियम’ के संबंध में बात कर रहा है तो उसका क्रेनियम से क्या अभिप्राय है ?
(अ) नाक
(ब) आँख
(स) होंठ
(द) खोंपड़ी

18. शरीर के किस हिस्से में ‘क्रूसिएट लिगामेंट’ पाया जाता है ?
(अ) कुहनी
(ब) गला
(स) घुटना
(द) टखना

19. ‘स्पाइनल एसेसरीज नर्व’ कहाँ होती है ?
(अ) रीढ़ की मुख्य नली के निचले हिस्से में
(ब) मस्तिष्क में
(स) दाहिनी बाँह में
(द) पैरों में

20. इनमें से कौन सा अंग पेट में नहीं पाया जाता ?
(अ) पित्ताशय
(ब) लिवर
(स) तिल्ली
(द) अंडकोष

21. पथरी इनमें से किस अंग में सबसे अधिक पाई जाती है ?
(अ) आँख
(ब) कान
(स) पित्ताशय
(द) यकृत

22. कौन सा हारमोन मुख्यत: ‘एड्रेनल ग्लैड’ में पाया जाता है ?
(अ) इंसुलिन
(ब) ग्रोथ हारमोन
(स) एड्रेनलिन
(द) थायरॉक्सीन

23. कौन सा हारमोन शिशु के विकास के लिए आवश्यक होता है ?
(अ) ग्लूकागॉन
(ब) ग्रोथ हारमोन
(स) इंसुलिन
(द) पाराथामोन

24. मानव शरीर की सबसे बड़ी मांसपेशी कहाँ पाई जाती है ?
(अ) मस्तिष्क
(ब) यकृत
(स) पेट
(द) पैर

25. एक वयस्क व्यक्ति के सामान्यत: कितने दाँत होते हैं ?
(अ) 16
(ब) 20
(स) 28
(द) 32

26. दाँतों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य सही है ?
(अ) पुरुषों व महिलाओं में दाँतों की संख्या एक समान होती है
(ब) पुरुषों और महिलाओं में दाँतों की संख्या एक समान नहीं होती है
(स) ऊपरी जबड़े में दाँतों की संख्या निचले जबड़ से अधिक होती है
(द) निचले जबड़े में दाँतों की संख्या ऊपरी जबड़े से अधिक होती है

27. एक वयस्क मनुष्य का औसत वजन कितना होना चाहिए ?
(अ) 30 किलोग्राम
(ब) 30 पाउंड
(स) 65 किलोग्राम
(द) 65 पाउंड

28. रीनल स्टोन (गुरदे की पथरी) किसमें पाई जाती है ?
(अ) गुरदा
(ब) एड्रेनल ग्रंथि
(स) गॉल ब्लाडर
(द) गला

29. शरीर में पैक्रियाज कहाँ पाए जाते हैं ?
(अ) पैर
(ब) हाथ
(स) आँखें
(द) पेट

30. शरीर में कार्टिलेज कहाँ पाया जाता है ?
(अ) नाक
(ब) कान
(स) गला
(द) उपर्युक्त सभी में

31. केरोटिड आर्टरी (ग्रीवा धमनी) कहाँ पाई जाती है ?
(अ) आँख
(ब) गला
(स) हृदय
(द) पेट

32. शरीर में पसलियाँ कहाँ होती हैं ?
(अ) चेहरा
(ब) छाती
(स) पेट
(द) पैर

33. मानव शरीर में क्लोरल हाइड्रेट क्या करता है ?
(अ) इसमें व्यक्ति को नींद आती है
(ब) इसमें उल्टियाँ होती हैं
(स) इसमें डायरिया हो जाता है
(द) यह रक्तचाप कम कर देता है

34. मानव शरीर का सामान्य तापमान कितना है ?
(अ) 98.4 डिग्री सेल्सियस
(ब) 98.4 डिग्री फॉरेनहाइट
(स) 100 डिग्री सेल्सियस
(द) 100 डिग्री फॉरेनहाइट

35. कौन सा शारीरिक अंग रक्त को एकत्रित करके देखता है ?
(अ) मस्तिष्क
(ब) मांसपेशियाँ
(स) तिल्ली
(द) हृदय






प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book