लोगों की राय

नई पुस्तकें >> सूक्ति प्रकाश

सूक्ति प्रकाश

डॉ. ओम प्रकाश विश्वकर्मा

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2020
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 15421
आईएसबीएन :978-1-61301-658-9

Like this Hindi book 0

1000 सूक्तियों का अनुपम संग्रह


जब तक 'मैं' और 'मेरा' का बुखार चढ़ा हुआ है, तब तक शान्ति नहीं .. मिल सकती।

- सूत्तकृतांग सूत्त
¤ 

जरा रूप को, आशा धैर्य को, मृत्यु प्राण को, असूया धर्मचर्या को, क्रोध श्री को, अनार्यसेवा शील को, काम लज्जा को और अभिमान सब को हरता है।

- विदुर नीति  
¤ 

अहंकार रूपी बादल के हट जाने पर चैतन्यरूपी सूर्य के दर्शन होते हैं।

- योगवाशिष्ठ
 ¤

पूर्ण शान्ति का मुझे कोई रास्ता नहीं दिखाई देता, सिवा इसके कि आदमी अपने अन्तर की आवाज़ पर चले।

- इमर्सन
¤ 

मनुष्य अपने अन्तर का अनुसरण करता है, इसका पता उसकी नजरें दे देती हैं।

- रामकृष्ण परमहंस
¤ 

जो किसी को दुःख नहीं देता और सबका भला चाहता है, वही अत्यन्त सुखी रहता है।

- मनुस्मृति
¤ 

यौवन, धन-सम्पत्ति, प्रभुत्व और अविवेक-इनमें से प्रत्येक अनर्थ करने के लिए काफी है। जहाँ चारों हों वहाँ क्या होगा?

- विदुर
¤ 


...Prev |

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book