लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : डायमंड पॉकेट बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :390
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 1530
आईएसबीएन :9788128812453

Like this Hindi book 3 पाठकों को प्रिय

160 पाठक हैं

my experiment with truth का हिन्दी रूपान्तरण (अनुवादक - महाबीरप्रसाद पोद्दार)...


दक्षिण अफ्रीका में इसकी परीक्षातो बहुत बार हो चुकी थी। मैं जानता था कि प्रतिपक्ष के साक्षियो को सिखाया-पढाया गया है औक यदि मैं मुवक्किलो को अथवा साक्षी को तनिक भी झूठन बोलने के लिए प्रोत्साहित कर दूँ, तो मुवक्किल के केस में कामयाबी मिल सकती है। किन्तु मैंने हमेशा इस लालच को छोड़ा है। मुझे ऐसी एक घटना यादहै कि जब मुवक्किल का मुकदमा जीतने के बाद मुझे यह शक हुआ कि मुवक्किल ने मुझे धोखा दिया है। मेरे दिल में भी हमेशा यही ख्याल बना रहता था कि अगरमुवक्किल का केस सच्चा हो तो उसमें जीत मिले और झूठे हो तो उनकी हार हो। मुझे याद नहीं पड़ता कि फीस लेते समय मैंने कभी हार-जीत के आधार पर फीस कीदरे तय की हो। मुवक्किल होर या जीते, मैं तो हमेशा अपना मेंहनताना ही माँगता था और जीतने पर भी उसी की आथा रखता था। मुवक्किल को मैं शुरू से हीकह देता था,'मामला झूठा हो तो मेरे पास मत आना। साक्षी को सिखाने पढाने का काम कराने की मुझ से कोई आशा न रखना।' आखिर मेरी साख तो यही कायम हुई थीकि झूठे मुकदमे मेरे पास आते ही नहीं। मेरे कुछ ऐसे मुवक्किल भी थे, जो अपने सच्चे मामले तो मेरे पास लाते थे और जिनमे थोड़ी भी खोट-खराबी पास लेजाते थे।

एक अवसर ऐसा भी आया, जब मेरी बहुत बड़ी परीक्षा हुई। मेरे अच्छे से अच्छे मुवक्किलो में से एक का यह मामला था। उसमें बहीखातोकी भारी उलझने थी। मुकदमा बहुत ल्मबे समय तक चका था। उसके कुछ हिस्से कई अदालतो में गये थे। अन्त में अदालत द्वारा नियुक्त हिसाब जानने वाले पंचको उसका हिसाबी हिस्सा सौपा गया था। पंच के फैसले में मेरे मुवक्किल की पूरी जीत थी। किन्तु उसके हिसाब में एक छोटी परन्तु गंभीर भूल रह गया था।जमा-खर्च की रकम पंच के दृष्टिदोष से इधर की उधर ले ली गयी थी। प्रतिपक्षी ने पंच के इस फैसले को रद्द करने की अपील की थी। मुवक्किल की ओर से मैंछोटा वकील था। बड़े वकील ने पंच की भूल देखी थी, पर उनकी राय थी कि पंच की भूल कबूल करना मुवक्किल के लिए बंधनरूप नहीं है। उनका यह स्पष्ट मत था किऐसी किसी बात को स्वीकार करने के लिए कोई वकील बँधा हुआ नहीं है, जो उसके मुवक्किल के हित के विरुद्ध जाय। मैंने कहा, 'इस मुकदमे में रही हुई भूलस्वीकार की ही जानी चाहिये।'

बड़े वकील ने कहा, 'ऐसा होने पर इस बात का पूरा डर है कि अदालत सारे फैसले को ही रद्द कर दे और कोई होशियारवकील मुवक्किल को ऐसी जोखिम ने नहीं डालेगा। मैं तो यह जोखिम उठाने को कभी तैयार न होऊँगा। मुकदमा फिर से चलाना पड़े तो मुवक्किल को कितने खर्च मेंउतरना होगा? और कौन कह सकता है कि अंतिन परिणाम क्या होगा?'

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book