लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : डायमंड पॉकेट बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :390
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 1530
आईएसबीएन :9788128812453

Like this Hindi book 3 पाठकों को प्रिय

160 पाठक हैं

my experiment with truth का हिन्दी रूपान्तरण (अनुवादक - महाबीरप्रसाद पोद्दार)...


मैंने अधिकारी को एक पत्र लिखकर अपना तीव्र असंतोष व्यक्त किया और बतायाकि मुझे अधिकार नहीं भोगना है, मुझे तो सेवा करनी है और यह काम सांगोपांग पूराकरना है। मैंने उन्हें यह भी बतलाया कि बोअर-युद्ध में मैंने कोई अधिकार नहीं लिया था, फिर भी कर्नल गेलवे और हमारी टुकड़ी के बीच कभी किसी तकरारकी नौबत नहीं आयी थी, और वे अधिकारी मेरी टुकड़ी की इच्छा मेरे द्वारा जानकर ही सारी बाते करते थे। अपने पत्र के साथ मैंने हमारी टुकड़ी द्वारास्वीकृत प्रस्ताव की एक नकल भेजी।

अधिकारी पर इसका कोई प्रभाव न पड़ा। उन्हे तो लगा कि हमारी टुकड़ी ने सभाकरके प्रस्ताव पास किया, यही सैनिक नियम का गंभीर भंग था।

इसके बाद मैंने भारत--मंत्री को एक पत्र लिखकर सारी वस्तुस्थिति बतायी और साथमें हमारी सभा का प्रस्ताव भेजा। भारत-मंत्री ने मुझे जवाब में सूचित किया कि दक्षिण अफ्रीका की स्थिति भिन्न थी। यहाँ तो टुकड़ी के बडे अधिकारी कोनायब-अधिकारी चुनने का हक है, फिर भी भविष्य में वह अधिकारी आपकी सिफारिशो का ध्यान रखेगी।

इसके बाद तो हमारे बीच बहुत पत्र-व्यवहार हुआ, पर वे सारे कटु अनुभव देकरमैं इस प्रकरण को बढाना नहीं चाहता।

पर इतना कहे बिना तो रहा ही नहीं जा सकता कि ये अनुभव वैसे ही थे जैसे रोजहिन्दुस्तान में होते रहते है। अधिकारी ने धमकी से, युक्ति से, हममे फूट डाली। कुछ लोग शपथ ले चुकने के बाद भी कल अथवा बल के वश हो गये। इतने मेंनेटली अस्पताल में अनसोची संख्या में घायल सिपाही आ पहुँचे औऱ उनकी सेवा-शुश्रूषा के लिए हमारी समूची टुकड़ी की आवश्यकता आ पड़ी। अधिकारीजिन्हे खीच पाये थे, वे तो नेटली पहुँच गये। पर दूसरे नहीं गये, यह इंडिया आफिस को अच्छा न लगा। मैं तो बिछौने पर पड़ा था। पर टुकडी के लोगों सेमिलता रहता था। मि. रॉबर्ट्स से मेरी अच्छी जान-पहचान हो गयी थी। वे मुझसे मिलने आये और बाकी के लोगों को भी भेजने का आग्रह किया। उनका सुझाव था किवे अलग टुकड़ी के रूप में जाये। नेटली अस्पताल में तो टुकड़ी को वहाँ के मुखिया के अधीन रहना होगा, इसलिए उसकी मानहानि नहीं होगी। सरकार को उनकेजाने से संतोष होगा और भारी संख्या में आये हुए घायलो की सेवा-शुश्रूषा होगी। मेरे साथियो को और मुझे यह सलाह पसन्द आयी और बचे हुए विद्यार्थी भीनेटली गये। अकेला मैं ही हाथ मलता हुआ बिछौने पर पड़ा रहा। (सचिन सत्तवन)

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book