लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : डायमंड पॉकेट बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :390
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 1530
आईएसबीएन :9788128812453

Like this Hindi book 3 पाठकों को प्रिय

160 पाठक हैं

my experiment with truth का हिन्दी रूपान्तरण (अनुवादक - महाबीरप्रसाद पोद्दार)...


मि. केलनबैक ने तुरन्त ही जवाब दिया, 'हाँ, इस मनहूस चीज को जरूर फेंकदो।'

मैंने कहा, 'तो मैं फेंकता हूँ।'

उन्होंने उतनी ही तत्परता से उत्तर दिया, 'मैं सचमुच कहता हूँ, जरूर फेंकदो।'

मैंने दूरबीन फेंक दी। वह कोई सात पौंड की थी। लेकिन उसकी कीमत जितनी दामो मेंथी उससे अधिक उसके प्रति रहे मि. केलनबैक के मोह में थी। फिर भी उन्होंने इस सम्बन्ध में कभी दुःख का अनुभव नहीं किया। उनके और मेरे बीच ऐसे कईअनुभब होते रहते थे। उनमें से एक यह मैंने बानगी के रूप में यहाँ दिया है।

हमदिनो के आपसी सम्बन्ध से हमे प्रतिदिन नया सीखने को मिलता था, क्योंकि दोनों सत्य का ही अनुकरण करते चलने का प्रयत्न करते थे। सत्य का अनुकरणकरने से क्रोध, स्वार्थ, द्वेष इत्यादि सहज ही मिल जाते थे, शान्त न होते तो सत्य मिलता न था। राग-द्वेषादि से भरा मनुष्य सरल चाहे हो ले, वाचिकसत्य का पालन चाहे वह कर ले, किन्तु शुद्ध सत्य तो उसे मिल ही नहीं सका। शुद्ध सत्य की शोध करने का अर्थ है, राग-द्वेषादि द्वन्द्वो से सर्वथामुक्ति प्राप्त करना।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book