लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : डायमंड पॉकेट बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :390
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 1530
आईएसबीएन :9788128812453

Like this Hindi book 3 पाठकों को प्रिय

160 पाठक हैं

my experiment with truth का हिन्दी रूपान्तरण (अनुवादक - महाबीरप्रसाद पोद्दार)...


कहा जा सकता है कि इस लड़ाई केइतिहास दक्षिण अफ्रीका के मेरे जीवन का और विशेषकर मेरे सत्य के प्रयोगों का इतिहास है। इस इतिहास का अधिकांश मैंने यरवड़ा जेल में लिख डाला था औरबाकी बाहर आने के बाद पूरा किया। वह सब 'नवजीवन' में छप चुका है और बाद में 'दक्षिण अफ्रीका के सत्याग्रह का इतिहास' ( 'दक्षिण अफ्रीका केसत्याग्रह का इतिहास' का हिन्दी अनुवाद नवजीवन प्रकाशन मन्दिर, अहमदाबाद द्वारा प्रकाशित हो चुका है। ) के नाम से पुस्तक रूप में भी प्रकाशित होचुका है। उसका अंग्रेजी अनुवाद श्री वालजी गोविन्द जी देसाई 'करंट थॉट' के लिए कर रहे है। पर अब मैं उसे शीध्र ही अंग्रेजी में पुस्तकाकार मेंप्रकाशित करने की व्यवस्था कर रहा हूँ, जिससे दक्षिण अफ्रीका के मेरे बड़े से बड़े प्रयोगों को जानने के इच्छुक सब लोग उन्हें जान समझ सके। जिनगुजराती पाठको ने 'दक्षिण अफ्रीका के सत्याग्रह का इतिहास' न पढा हो, उन्हे मेरी सलाह है कि वे उसे पढ ले। मैं चाहता हू कि अब से आगे के कुछप्रकरणों में उक्त इतिहास में दिये गये मुख्य कथा भाग को छोड़कर दक्षिण अफ्रीका के मेरे जीवन के जो थोड़े व्यक्तिगत प्रसंग उसमें देने रह गये हैउन्हीं की चर्चा करूँ। और इनके समाप्त होने पर मैं तुरन्त ही पाठको को हिन्दुस्तान के प्रयोगों का परिचय देना चाहता हूँ। अतएव जो पाठक इनप्रयोगों के प्रसंगो के क्रम को अविच्छिन्न रखना चाहते है, उनके लिए 'दक्षिण अफ्रीका के सत्याग्रह का इतिहास' के उक्त प्रकरण अब अपने सामनेरखना जरूरी है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book