लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : डायमंड पॉकेट बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :390
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 1530
आईएसबीएन :9788128812453

Like this Hindi book 3 पाठकों को प्रिय

160 पाठक हैं

my experiment with truth का हिन्दी रूपान्तरण (अनुवादक - महाबीरप्रसाद पोद्दार)...


मैंने धीरे से कहा, 'लड़को का ब्याह तो होने दो। हमे कौनउन्हें बचपन में ब्याहना है? बड़े होने पर तो ये स्वयं ही जो करना चाहेगे, करेगे। और हमे कहाँ गहनो की शौकिन बहुएँ खोजनी हैं? इतने पर भी कुछ करानाही पड़ा, तो मैं कहाँ चला जाऊँगा?'

'जानती हूँ आपको। मेरे गहने भी तो आपने ही ले लिये न? जिन्होने मुझे सुख से न पहनने दिये, वह मेरीबहुओ के लिए क्या लाऐये? लड़को को आप अभी से बैरागी बना रहे हैं ! ये गहने वापस नहीं दियें जा सकते। और, मेरे हार पर आपको क्या अधिकार हैं?'

मैंने पूछा, 'पर यह हार तो तुम्हारी सेवा के बदले मिला हैं या मेरी सेवाके?'

'कुछ भी हो। आपकी सेवा मेरी ही सेवा हुई। मुझे से आपने रात-दिन जो मजदूरीकरवायी वह क्या सेवा में शुमार न होगी? मुझे रुलाकर भी आपने हर किसी को घर में ठहराया और उसकी चाकरी करवायी, उसे क्या कहेंगे? '

ये सारे बाण नुकीले थे। इनमे से कुछ चुभते थे, पर गहने तो मुझे वापस करने ही थे।बहुत-सी बातो में मैं जैसे-तैसे कस्तूरबा की सहमति प्राप्त कर सका। 1896 में और 1901 में मिली हुई भेटे मैंने लौटा दी। उनका ट्रस्ट बना औरसार्वजनिक काम के लिए उनका उपयोग मेरी अथवा ट्रस्टियों की इच्छा के अनुसार किया जाय, इस शर्त के साथ वे बैंक में रख दी गयी। इन गहनों को बेचने केनिमित्त से मैं कई बार पैसे इक्टठा कर सका हूँ। आज भी आपत्ति-कोष के रुप में यह धन मौजूद हैं और उसमें वृद्धि होती रहती है। अपने इस कार्य पर मुझेकभी पश्चाताप नहीं हुआ। दिन बीतने पर कस्तूरबा को भी इसके औचित्य प्रतीति हो गयी। इससे हम बहुत से लालचों से बच गये हैं।

मेरा यह मत बना है कि सार्वजनिक सेवक के लिए निजी भेंटे नहीं हो सकती।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book