|
जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग सत्य के प्रयोगमहात्मा गाँधी
|
160 पाठक हैं |
|||||||
my experiment with truth का हिन्दी रूपान्तरण (अनुवादक - महाबीरप्रसाद पोद्दार)...
देश-गमन
लड़ाई के काम मुक्त होने के बाद मैंने अनुभव किया कि अब मेरा काम दक्षिण अफ्रीकामें नहीं, बल्कि हिन्दुस्तानी में हैं। मैंने देखा कि दक्षिण अफ्रीका में बैठा-बैठा मैं कुछ सेवा तो अवश्य कर सकूँगा, पर वहाँ मेरा मुख्य धन्धा धनकमाना ही हो जायगा।
देश का मित्रवर्ग भी देश लौट आने के लिएबराबर आग्रह करता रहता था। मुझे भी लगा कि देश जाने से मेरा उपयोग अधिक होसकेगा। नेटाल में मि. खान और मनसुखलाल नाजर थे ही।
मैंने साथियो के सामने मुक्त होने की इच्छा प्रकट की। बड़ी कठिनाई से एक शर्त के साथ वहस्वीकृत हुई। शर्त यह कि यदि एक वर्ष के अन्दर कौम को मेरी आवश्यकता मालूम हुई, तो मुझे वापस दक्षिण अफ्रीका पहुँचना होगा। मुझे यह शर्त कड़ी लगी,पर मैं प्रेमपाश में बँधा हुआ था :
काचे रे तांतणे मने हरजीए बाँधी,
जेम ताणे तेम तेमनी रे,
मने लागी कटारी प्रेमनी।
(हरिजी ने मुझे कच्चे -- प्रेम के -- घागे से बाँध रखा हैं। वे ज्यो-ज्यो उसेखीचते हैं त्यो-त्यो मैं उनकी होती जाती हूँ। मुझे प्रेम की कटारी लगी हैं।)
मीराबाई की यह उपमा थोड़े-बहुत अंशो में मुझ पर घटित होरही हैं। पंच भी परमेश्वर ही हैं। मित्रों की बात को मैं ठुकरा नहीं सकताथा। मैंने वचन दिया और उनकी अनुमति प्राप्त की।
कहना होगा कि इस समय मेरा निकट सम्बन्ध नेटाल के साथ ही था। नेटाल के हिन्दुस्तानियो नेमुझे प्रेमामृत से नहला दिया। जगह-जगह मानपत्र समर्पण की सभाये हुई और हर जगह से कीमती भेटे मिली।
|
|||||

i 









