लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : डायमंड पॉकेट बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :390
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 1530
आईएसबीएन :9788128812453

Like this Hindi book 3 पाठकों को प्रिय

160 पाठक हैं

my experiment with truth का हिन्दी रूपान्तरण (अनुवादक - महाबीरप्रसाद पोद्दार)...


ब्रह्मचर्य के सम्पूर्ण पालन का अर्थहैं, ब्रह्मदर्शन। यह ज्ञान मुझे शास्त्र द्वारा नहीं हुआ। यह अर्थ मेरे सामने क्रम-क्रम से अनुभव सिद्ध होता गया। उससे सम्बन्ध रखनेवालेशास्त्रवाक्य मैंने बाद में पढ़े। ब्रह्मचर्य में शरीर-रक्षण, बुद्धि-रक्षण औऱ आत्म का रक्षण समाया हुआ है, इसे मैं व्रत लेने के बाददिन-दिन अधिकाधिक अनूभव करने लगा। अब ब्रह्मचर्य को एक घोर तपश्चर्य के रुप में रहने देने के बदले उसे रसमय बनाना था, उसी के सहारे निभना था,विशेषताओं के मुझे नित-नये दर्शन होने लगे।

इस प्रकार यद्यपि मैं इस व्रत में से रस लूट रहा था, तो भी कोई यह माने कि मैं उसकी कठिनाई काअनूभव नहीं करता था। आज मुझे छप्पन वर्ष पूरे हो चुके हैं, फिर भी इसकी कठिनता का अनुभव तो मुझे होता ही हैं। यह एक असिधारा-व्रत है, इसे मैंअधिकाधिक समझ रहा हूँ और निरन्तर जागृति की आवश्यकता का अनुभव करता हूँ।

ब्रह्मचर्य का पालन करना हो तो स्वादेन्द्रिय पर प्रभुत्व प्राप्त करना ही चाहिये।मैंने स्वयं अनुभव किया है कि यदि स्वाद को जीत लिया जाय, तो ब्रह्मचर्य का पालन बहुत सरल हो जाता है। इस कारण अब से आगे के मेरे आहार-संबंधीप्रयोग केवल अन्नाहार की दृष्टि से नहीं, बल्कि ब्रह्मचर्य की दृष्टि से होने लगे। मैंने प्रयोग करके अनुभव किया कि आहार थोडा, सादा, बिनामिर्च-मसाले और प्राकृतिक स्थिति वाला होना चाहिये। ब्रह्मचारी का आहार वनपक्व फल है, इसे अपने विषय में तो मैंने छह वर्ष तक प्रयोग करके देखाहै। जब मैं सूखे और हरे वन-पक्व फलो पर रहता था, तब जिस निर्विकार अवस्था का अनुभव मैंने किया, वैसा अनुभव आहार में परिवर्तन करके के बाद मुझे नहींहुआ। फलाहार के दिनो में ब्रह्मचर्य स्वाभाविक हो गया था। दुग्धाहार के कारण वह कष्ट-साध्य बन गया है। मुझे फलाहार से दुग्धाहार पर क्यों जानापड़ा, इसकी चर्चा मैं यथास्थान करुँगा। यहाँ तो इतना कहना काफी हैं कि ब्रह्मचारी के लिए दूध का आहार व्रत पालन में बाधक हैं, इस विषय में मुझेशंका नहीं हैं। इसका कोई यह अर्थ न करे कि ब्रह्मचारी मात्र के लिए दूध का त्याग इष्ट हैं। ब्रह्मचर्य पर आहार का कितना प्रभाव पड़ता हैं, इसकेसंबंध में बहुत प्रयोग करने की आवश्यकता हैं। दूध के समान स्नायु-पोषक और उतनी ही सरलता से पचने वाला फलाहार मुझे अभी तक मिला नहीं, और न कोईवैद्य, हकीम या डॉक्टर ऐसे फलो अथवा अन्न की जानकारी दे सका हैं। अतएव दूध को विकारोंत्पादक वस्तु जानते हुए भी मैं उसके त्याग की सलाह अभी किसी कोनहीं दे सकता।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book