लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : डायमंड पॉकेट बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :390
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 1530
आईएसबीएन :9788128812453

Like this Hindi book 3 पाठकों को प्रिय

160 पाठक हैं

my experiment with truth का हिन्दी रूपान्तरण (अनुवादक - महाबीरप्रसाद पोद्दार)...


मेरा अनुभवमुझे बतलाता हैं कि प्रतिपक्षी को न्याय देकर हम जल्दी न्याय पा जाते हैं। इस प्रकार मुझे अनसोची मदद मिल जाने से कलकत्ते में भी सार्वजनिक सभा होनेकी आशा बंधी। इतने में डरबन से तार मिला, 'पार्लियामेंट जनवरी में बैठेगी, जल्दी लौटिये।'

इससे अखबारों में एक पत्र लिखकर मैने तुरन्त लौट जाने की जरूरत जती दी औऱ कलकत्ता छोड़ा। दादा अब्दुल्ला के बम्बई एजेंट कोतार दिया कि पहले स्टीमर से मेरे जाने की व्यवस्था करे। दादा अब्दुल्ला ने स्वयं 'कुरलैंड' नामक स्टीमर खरीद लिया था। उन्होंने उसमें मुझे और मेरेपरिवार को मुफ्त ले जाने का आग्रह किया। मैने उसे धन्यवाद सहित स्वीकार कर लिया, और दिसम्बर के आरंभ में मैं 'कुरलैंड' स्टीमर से अपनी धर्मपत्नी,दो लड़को और अपने स्व. बहनोई केे एकमात्र लड़के को लेकर दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुआ। इस स्टीमर के साथ ही दूसरा 'नादरी' स्टीमर भीडरबन के लिए रवाना हुआ। दादा अब्दुल्ला उसके एजेंट थे। दोनों स्टीमरो में कुल मिलाकर करीब 800 हिन्दुस्तानी यात्री रहे होगे। उनमे से आधे से अधिकलोग ट्रान्सवाल जाने वाले थे।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book