लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : डायमंड पॉकेट बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :390
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 1530
आईएसबीएन :9788128812453

Like this Hindi book 3 पाठकों को प्रिय

160 पाठक हैं

my experiment with truth का हिन्दी रूपान्तरण (अनुवादक - महाबीरप्रसाद पोद्दार)...


रामकृष्ण भांडारकार ने मेरा वैसाही स्वागत किया, जैसा कोई बाप बेटे का करता हैं। उनके यहाँ गया तब दुपहरी का समय था। ऐसे समय में भी मैं अपना काम कर रहा था, यह चीज ही इस उद्यमशास्त्री को प्यारी लगी। और तटस्थ सभापति के लिए मेरे आग्रह की बात सुनकर 'देट्स इट देट्स इट' (यह ठीक हैं, यह ठीक हैं ) के उद्गार उनके मुँह सेसहज ही निकल पड़े।

बातचीत के अन्त में वे बोले, 'तुम किसी से भी पूछोगे तो वह बतलायेगा कि आजकल मैं किसी राजनीतिक काम में हिस्सा नहींलेता हूँ, पर तुम्हे मैं खाली हाथ नहीं लौटा सकता। तुम्हारा मामला इतना मजबूत हैं और तुम्हारा उद्यम इतना स्तुत्य हैं कि मैं तुम्हारी सभा मेंआने से इनकार कर ही नहीं सकता। यह अच्छा हुआ कि तुम श्री तिलक और श्री गोखले से मिल लिये। उनसे कहो कि मैं दोनों पक्षों द्वारा बुलायी गयी सभामें खुशी से आऊँगा और सभापति-पद स्वीकार करुँगा। समय के बारे में मुझ से पूछने की जरूरत नहीं हैं। दोनों पक्षों को जो समय अनुकूल होगा, उसकेअनुकूल मैं हो जाऊँगा।' यों कहकर उन्होंने धन्यवाद औऱ आशीर्वाद के साथ मुझे बिदाकिया।

बिना किसी हो-हल्ले और आडम्बर के एक सादे मकान में पूना कीइस विद्वान और त्यागी मंडली ने सभा की, और मुझे सम्पूर्ण प्रोत्साहन केसाथ बिदा किया।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book