लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : डायमंड पॉकेट बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :390
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 1530
आईएसबीएन :9788128812453

Like this Hindi book 3 पाठकों को प्रिय

160 पाठक हैं

my experiment with truth का हिन्दी रूपान्तरण (अनुवादक - महाबीरप्रसाद पोद्दार)...


इसी बीच मैंनेजिस रसोइये को रखा था, उसे किसी कारण से दुसरी जगह जाना पड़ा। मैंने उसे मित्र की सार-संभाल के लिए रखा था। इसलिए उसके बदले दूसरा रसोइया लगाया।बाद में मुझे पता चला कि वह आदमी उड़ती चिड़िया भाँपने वाला था। पर मेरे लिए वह इस तरह उपयोगी सिद्ध हुआ, मानो मुझे वैसे ही आदमी की जरूरत हो !

इस रसोइये को रखे मुश्किल से दो या तीन दिन हुए होगे। इस बीच उसने मेरे घरमें मेरे अनजाने चलनेवाले अनाचार को देख लिया और मुझे चेताने का निश्चय़ किया। लोगों की यह धारणा बन गयी थी कि मैं विश्वासशील और अपेक्षाकृत भलाआदमी हूँ। इसलिए इस रसोइये को मेरे ही घर में चलनेवाला भ्रष्टातार भयानक प्रतीत हुआ।

मैं दोपहर के भोजन के लिए दफ्तर से एक बजे घर जाया करता था। एक दिन कोई बारह बजे होंगे। इतने में यह रसोइया हाँफता-हाँफताआया और मुझसे कहने लगा, 'आप को कुछ देखना हो तो खडे पैरो घर चलिये।'

मैंने कहा, 'इसका अर्थ क्या हैं? तुम्हे मुझे बताना चाहिये कि काम क्याहैं। ऐसे समय मुझे घर चलकर क्या देखना हैं?'

रसोइया बोला, 'न चलेंगे तो आप पछतायेंगे। मैं आपको इससे अधिक कहना नहींचाहता।'

उसकी ढृढता से मैं आकर्षित हुआ। मैं अपने मुहर्रिर को साथ लेकर घर गया।रसोइया आगे चला।

घर पहुँचने पर वह मुझे दूसरी मंजिल पर ले गया। जिस कमरे में वह साथी रहताथा, उसे दिखा कर बोला, 'इस कमरे को खोलकर देखिये।'

अब मैं समझ गया। मैंने कमरे का दरवाजा खटखटाया।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book