लोगों की राय

नई पुस्तकें >> भारतीय सेना के शूरवीरों की शौर्यगाथाएँ

भारतीय सेना के शूरवीरों की शौर्यगाथाएँ

शिव अरूर, राहुल सिंह

प्रकाशक : प्रभात प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :272
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 12076
आईएसबीएन :9789352665938

Like this Hindi book 0

भारत के सैन्य बलों की सच्ची वीरता की कहानियाँ, सेना के मेजर, जिन्होंने नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादियों के लॉन्च पैड पर बहुचर्चित सर्जिकल स्ट्राइक की; एक सैनिक, जिसने 11 दिनों में 10 आतंकवादियों को मार गिराया; नौसेना का एक अधिकारी, जिसने समुद्र के रास्ते एक खतरनाक बंदरगाह तक का सफर किया और युद्ध की विस्फोटक स्थिति से सैकड़ों लोगों को बचाया; वायुसेना का एक लहूलुहान पायलट, जो आग का गोला बन चुके जेट को उड़ा रहा था।

यह उनके ही या उनके साथ अंतिम पलों में मौजूद लोगों की ओर से सुनाए गए वृत्तांत हैं।

‘भारत के सबसे निडर’ (इंडियाज मोस्ट फियरलेस) में असाधारण साहस और निडरता की चौदह सच्ची कहानियाँ हैं, जो उस वीरता की झलक दिखाती हैं, जिनका परिचय भारत के सैनिक अकल्पनीय विपरीत और गंभीर उकसावे की परिस्थितियों में देते हैं।

प्रथम पृष्ठ

लोगों की राय

No reviews for this book