लोगों की राय

लेखक:

विश्वनाथ त्रिपाठी
जन्म : 16 फरवरी, 1931, जिला बस्ती (अब सिद्धार्थनगर) के बिस्कोहर गाँव में !

शिक्षा : पहले गाँव में, फिर बलरामपुर कस्बे में, उच्च शिक्षा कानपुर और वाराणासी में ! पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से पी-एच.डी. !

कृतियाँ : प्रारंभिक अवधी, हिंदी आलोचना, हिंदी साहित्य का संक्षिप्त इतिहास, लोकवादी तुलसीदास, मीरा का काव्य, देश के इस दौर में (परसाई केन्द्रित), पेड़ का हाथ (केदारनाथ अग्रवाल केन्द्रित), कुछ कहानियां : कुछ विचार (आलोचना-विमर्श); जैसा कह सका (कविता संकलन); नागतलाई का गाँव (स्मृति-आख्यान), व्योमकेश दरवेश (आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी का पुण्य स्मरण) !

संपादन : आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी के साथ अद्दह्माण (अब्दुल रहमान) के अपभ्रंश काव्य सन्देश रसक का संपादन, कविताएँ 1963, कविताएँ 1964, कविताएँ 1965 (तीनों अजित कुमार के साथ), हिंदी के प्रहरी : रामविलास शर्मा (अरुण प्रकाश के साथ) !

सम्मान : गोकुलचंद्र शुक्ल आलोचना पुरस्कार, डॉ. रामविलास शर्मा सम्मान, सोवियत लैंड नेहरु पुरस्कार, हिंदी अकादमी का साहित्यकार सम्मान, मूर्तिदेवी सम्मान, व्यास सम्मान आदि !

हिंदी आलोचना

विश्वनाथ त्रिपाठी

मूल्य: Rs. 450

कृति की राह से गुजरना उचित है, लेकिन कृति को देखने की दृष्टि प्राप्त करके।   आगे...

 

12  View All >>   11 पुस्तकें हैं|