लोगों की राय

लेखक:

भैरप्पा
जन्म : सन् 1934।

कन्नड़ के विख्यात उपन्यासकार तथा दार्शनिक श्री एस.एल. भैरप्पा का जन्म कर्नाटक के एक गाँव ‘शान्ति शिविर’ में 1934 में हुआ था। ग्यारह वर्ष की आयु में ही सिर से माता-पिता का साया उठ गया। आप बचपन से ही मेधावी विद्यार्थी रहे। आपने मैसूर विश्वविद्यालय से दर्शन शास्त्र में एम.ए. की उपाधि प्राप्त की। महाराज सयाजीराव विश्वविद्यालय से आपको ‘सत्य तथा सौन्दर्य : अंतर्सम्बन्धों का अध्ययन’ विषय पर डॉक्टरेट की उपाधि से विभूषित किया गया। इस समय आप राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण संस्थान के मैसूर स्थित क्षेत्रीय महाविद्यालय में रीडर हैं।

साहित्यिक : ‘धर्मश्री’ (1960) से लेकर ‘मंद्र’ (2002) तक आपके द्वारा रचे गए उपन्यासों की संख्या 19 है। उपन्यास से उपन्यास तक रचनारत रहने वाले भैरप्पा ने भारतीय उपन्यासकारों में अपना एक विशिष्ट स्थान बना लिया है। आपके ‘उल्लंधन’ और ‘गृहभंग’ उपन्यास भारत की 14 प्रमुख भाषाओं में ही नहीं, अंग्रेज़ी में भी अनूदित हैं। ‘धर्मश्री’ और ‘सार्थ’ उपन्यास संस्कृत में अनूदित हैं। ‘पर्व’ महाभारत के प्रति आपके आधुनिक दृष्टिकोण का फल है, तो ‘तंतु’ आधुनिक भारत के प्रति आपकी व्याख्या का प्रतीक। ‘सार्थ’ में जहाँ शंकारचार्य जी के समय के भारत की पुनर्सृष्टि का प्रयास किया गया है, वहीं ‘मंद्र’ में संगीत लोक के विभिन्न आयामों को समर्थ रूप में प्रस्तुत किया गया है। रवीन्द्र, बंकिमचंद्र, शरतचंद्र, और प्रेमचंद के बाद किसी ने यदि अखिल भारतीय मनीषा और अस्मिता को शब्दांकित किया है, तो वह भैरप्पा ही हैं। आपकी सर्जनात्मकता, तत्त्वशास्त्रीय विद्वत्ता, अध्ययन की श्रद्धा और जिज्ञासु प्रवृत्ति—इन सबने साहित्य के क्षेत्र में आपको अनन्य बना दिया है। आपके अनेक उपन्यास बड़े और छोटे स्क्रीन को भी अलंकृत कर चुके हैं।

पुरस्कार : केंद्रीय साहित्य अकादेमी तथा कर्नाटक साहित्य अकादेमी (3 बार) का पुरस्कार, भारतीय भाषा परिषद का पुरस्कार-ऐसे ही कई पुरस्कारों से आप सम्मानित हुए हैं।

कृतियाँ :

उपन्यास : धर्मश्री, उल्लंघन, गृहभंग, सार्थ, पर्व, तंतु, गोधूलि, वंशवृक्ष, आधार, मंद्र, दायरे आस्थाओं के, साक्षी, छोर, निराकरण, जिज्ञासा, भित्ति आदि।

पर्व

भैरप्पा

मूल्य: Rs. 800

भारतीय वाङ्मय में पंचम वेद के रूप में अधिष्ठित महाभारत पर आधारित भैरप्पा की महान् औपन्यासिक कृति

  आगे...

मंद्र

भैरप्पा

मूल्य: Rs. 600

  आगे...

वंश वृक्ष

भैरप्पा

मूल्य: Rs. 390

जीवनगत निर्णयों के उद्दाम स्त्रोतों से प्रस्फुटित कई जीवन लीलाओं के तटों को निर्धारित और ध्वस्त करती इस कथा में लेखक के द्वंद्वों को स्वर देने का काम उसके नायक करते हैं तथा मानो यह सब घटित होते हैं पाठक के साथ। कृति, कृतिकार और पाठक के त्रिकोण का यह अंतरंग संबंध ‘वंशवृक्ष’ की एक अन्य तथा अन्यतम उपलब्धि है।

  आगे...

साक्षी

भैरप्पा

मूल्य: Rs. 295

  आगे...

सार्थ

भैरप्पा

मूल्य: Rs. 400

डॉ. भैरप्पा की यह विशिष्ट ऐतिहासिक कृति सार्थ शब्दाकार द्वारा आपके सम्मुख प्रस्तुत है...

  आगे...

 

12  View All >>   15 पुस्तकें हैं|