लोगों की राय

उपन्यास >> श्रीकान्त

श्रीकान्त

शरत चन्द्र (अनुवाद विमल मिश्र)

प्रकाशक : राधाकृष्ण प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2012
पृष्ठ :528
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 8161
आईएसबीएन :9788183615068

Like this Hindi book 8 पाठकों को प्रिय

400 पाठक हैं

एक सम्पूर्ण उत्कृष्ट उपन्यास

Srikant by Sharat Chandra

शरत् चन्द्र की प्रतिभा स्त्रियों की यन्त्रणा के चित्रण में अपने शिखर पर पहुँची। उनका लगभग हर उपन्यास किसी-न-किसी रूप में स्त्रियों के जीवन की विडम्बनाओं के इर्द-गिर्द बुना हुआ है। ‘श्रीकान्त’ का नायक एक घुमक्कड़ है लेकिन उसकी इस यात्रा में उपन्यास कई ऐसी महिलाओं को हमारे सामने लाता है जिनके माध्यम से हम तत्कालीन समाज और व्यक्ति, पवित्रता और पाप की अवधारणाओं और विद्रोह और स्वीकृति जैसे शाश्वत द्वन्द्वों के अन्तर्संघर्ष को समझने की दिशा में सोचना शुरु करते हैं। इस उपन्यास में आईं राजलक्ष्मी, अन्नदा दीदी और सुनन्दा जैसे स्त्री पात्र आज भी हमें अपने आसपास के ही चरित्र लगते हैं। इनके जीवन और उसकी परिस्थितियों के द्वारा आज भी औरत के उस दुख को जाना जा सकता है जिसमें आज भी कोई बहुत ज्यादा कमी नहीं आई है।

उल्लेखनीय है कि इस उपन्यास का अनुवाद नए सिरे से किया गया है, उन तमाम अंशों को साथ रखते हुए जो अभी तक उपलब्ध अनुवादों में छोड़ दिए गए थे। एक सम्पूर्ण उत्कृष्ट उपन्यास


प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book