लोगों की राय

उपन्यास >> क़िस्सागो

क़िस्सागो

मारियो वार्गास ल्योसा

प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2010
पृष्ठ :232
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 7233
आईएसबीएन :9788126719563

Like this Hindi book 9 पाठकों को प्रिय

9 पाठक हैं

मारियो वार्गास ल्योसा का एक महत्वाकांक्षी उपन्यास...

Kissago - Mario Vargas Llosa

‘क़िस्सागो’ मारियो वार्गास ल्योसा के सबसे महत्वाकांक्षी उपन्यासों में से एक है। यह लतिन अमरीकी देश पेरु के प्रमुख आदिवासी समूह के इर्द-गिर्द घूमता है। आदिवासी जीवनदृष्टि और हमारी आज की आधुनिक सभ्यता के बरक्स उसकी इयत्ता को एक बड़े प्रश्न के रूप में खड़ा करने वाला यह सम्भवतः अपनी तरह का अकेला उपन्यास है। मिटने की कगार पर खड़े इन समाजों के पृथ्वी पर रहने के अधिकार को इसमें बड़ी मार्मिक और उत्कट संवेदना के साथ प्रस्तुत किया गया है।

एक साथ कई स्तरों पर चलने वाले इस उपन्यास में एक तरफ आधुनिक विकास की उत्तेजना में से फूटे तर्क-वितर्क हैं तो दूसरी तरफ नदी, पर्वत, सूरज, चाँद, दुष्ट आत्माओं और सहज ज्ञानियों की एक के बाद एक निकलती कथाओं का अनवरत सिलसिला है।

विषम परिस्थितियों से जूझते, बार-बार स्थानान्तरित होने को विवश, टुकड़ों-टुकड़ों में बँटे माचीग्वेंगा समाज को जोड़ने वाली, उनकी जातीय स्मृति को बार-बार जागृत करने वाली एकमात्र जीती-जागती कड़ी है ‘क़िस्सागो’ यानी ‘आब्लादोर’। यह चरित्र उपन्यास के समूचे फलक के आरपार छाया हुआ है। इस उपन्यास का रचयिता स्वयं एक किरदार के रूप में उपन्यास के भीतर मौजूद है। वह और यूनिवर्सिटी के दिनों का उसका एक अभिन्न मित्र साउल सूयताल आब्लादोर की केन्द्रीय अवधारणा के प्रति तीव्र आकर्षण महसूस करते हैं, पर उसे ठीक-ठीक समझ नहीं पाते। वे एक दूसरे से अपने इस सबसे गहरे ‘पैशन’ को छुपाते हैं जो अन्ततोगत्वा उनके जीवन की अलग-अलग किन्तु आपस में नाभि-नाल सम्बन्ध रखनेवाली राहें निर्धारित करता है। एक, उसमें अपने उपन्यास का किरदार तलाशता भटकता है तो स्वयं वह किरदार बन जाता है। यह उपन्यास इस अर्थ में एक आत्मीय सहचर के लिए मनुष्य की अनवरत तलाश या भटकन की कथा है।


प्रथम पृष्ठ

लोगों की राय

No reviews for this book