लोगों की राय

अतिरिक्त >> हाथ मिलाओ

हाथ मिलाओ

मलयश्री हाश्मी

प्रकाशक : नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया प्रकाशित वर्ष : 2006
पृष्ठ :32
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 6221
आईएसबीएन :81-237-3636-3

Like this Hindi book 8 पाठकों को प्रिय

96 पाठक हैं

हाथ मिलाओ बच्चों को खेल खेल में नया सीखने के लिए लाभदायक है...

Hath Milao -A Hindi Book by Malayshri Hashmi

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश


इस किताब में बहुत सारे खेल और मजेदार  गतिविधियां हैं। तुम कहीं से भी शुरू कर सकते हो।

अपने अंगूठे को हाथ से बांध लो। अब ऊपर लिखे सारे काम करके देखो। कौन से काम कर पा रहे हो, और कौन से नहीं ?
अपने दोस्त के साथ नजदीक के बाजार में जाओ। देखो और गिनों कि लोग कितनी किस्म की चीजों को पकड़ते हैं, और किन तरीकों से। किसकी सूची ज्यादा लंबी बनी ? तुम्हारी !

महसूस करो


हम अपने हाथों से, उंगलियों से अलग-अलग चीजों को छू कर महसूस करते हैं।
पेड़ का खुरदुरा तना
बच्चे का नरम मुलायम गाल
ठंडी गीली मिट्टी
सख्त चिकना शीशा
तेज नुकीली सूई
आँखें बंद करो। केवल छू कर पहचानो।
बराबर नाप के टुकड़े—कागज, प्लास्टिक, कपड़ा, कंबल, लकड़ी, गत्ता, पत्त्थर, पत्ता चटाई, बोरा, खपरैल...
ढेर बनाओ—आटा, मैदा, पाऊडर, मिट्टी, चूना, नमक, चीनी, हल्दी, रेत, चावल, गेहूं, बाजरा, सरसों....


प्रथम पृष्ठ

लोगों की राय

No reviews for this book