लोगों की राय

विविध >> 1000 स्वाधीनता संग्राम प्रश्नोत्तरी

1000 स्वाधीनता संग्राम प्रश्नोत्तरी

सचिन सिंहल

प्रकाशक : सत्साहित्य प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :156
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 6043
आईएसबीएन :9788177213003

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

53 पाठक हैं

प्रस्तुत है पुस्तक 1000 स्वाधीनता संग्राम प्रश्नोत्तरी ....

1000 Swadhinta Sangram Prashnottari - A quiz book on questions related to freedom struggle of India by Sachin Singhal - 1000 स्वाधीनता संग्राम प्रश्नोत्तरी - सचिन सिंघल

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

 

भारतीय स्वाधीनता संग्राम के दौर में लिखे गए साहित्य को पढ़कर ज्ञान होता है कि आजादी के दीवानों तथा राष्ट्रभिमानियों ने ब्रिटिश सरकार के कितने क्रूरतम अत्याचार रहे। कितने ही राष्ट्र-प्रेमियों ने अपना जीवन राष्ट्रहितार्थ बलिदान कर दिया।

आज की नई पीढ़ी को स्वाधीनता संग्राम और उन बलिदानियों के विषय में से परिचित कराना आवश्यक है। आज की भागमभागवाली जीवन-चर्या में व्यक्ति के पास समय का अभाव है, दूसरे आज हम प्रतियोगिता के युग में रह रहे हैं। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर यह पुस्तक वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के रूप में अत्यन्त सरल-सुबोध भाषा में लिखी गई है। इस कृति को पढ़कर भारत के स्वाधीनता संग्राम के प्रति अंतर्दृष्टि का विकास होता है।

प्रस्तुत पुस्तक में ब्ल्यू वाटर पॉलिसी, 1857 के स्वातंत्र्य समर, क्रांतिकारियों, देशभक्तों कांग्रेस का गठन विभिन्न ऐक्ट, कमीशन आदेश, उस काल के समाचार पत्र-पत्रिका-पुस्तकों आदि से संबंधित एक हजार प्रश्न संकलित हैं। भारतीय स्वाधीनता संग्राम का विहंगम दृश्य प्रस्तुत करनेवाली; विद्यार्थियों, अध्यापकों, शोधार्थियों एवं सभी आयु वर्ग के पाठकों के लिए समान रूप से पठनीय एवं प्रेरणादायी पुस्तक।

 

1
ब्रिटिश कंपनी का आगमन और साम्राज्य-विस्तार

 

1. निम्नलिखित में से किस व्यक्ति ने केप ऑफ गुड होप (आशा-अंतरीप) पार करके भारत में प्रवेश किया ?
(क) डि अलमायदा
(ख) वास्को-डि-गामा
(ग) अलबर्क
(घ) कोलंबस
2. सबसे पहले कौन से यूरोपियन भारत में व्यापार के लिए आए ?
(क) यूनानी
(ख) अंग्रेज
(ग) पुर्तगाली
(घ) डच
3. वास्को-डि-गामा भारत में सबसे पहले कहाँ पहुँचा ?
(क) पांडिचेरी
(ख) दक्कन
(ग) कालीकट
(घ) कलकत्ता
4. ‘ब्लू वाटर’ पॉलिसी निम्नलिखित में से किसने शुरू की ?
(क) कोलंबस
(ख) डूप्ले
(ग) डि अलमायदा
(घ) वास्को-डि-गामा
5. प्लासी का युद्ध किन-किन के बीच लड़ा गया ?
(क) ब्रिटिश कंपनी और मैसूर के टीपू सुल्तान
(ख) ब्रिटिश कंपनी और मराठा राज्य के बाजीराव द्वितीय
(ग) ब्रिटिश कंपनी और बंगाल का सिराजुद्दौला
(घ) ब्रिटिश कंपनी और बंगाल के शाह आलम द्वितीय
6. ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना किस वर्ष हुई ?
(क) सन् 1600
(ख) सन् 1608
(ग) सन् 1612
(घ) सन् 1857
7. भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी किस उद्देश्य से आई थी ?
(क) उपनिवेशीकरण
(ख) व्यापार एवं वाणिज्य
(ग) ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार
(घ) साम्राज्य विस्तार
8. ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंबई निम्न में से किससे हस्तगत की थी ?
(क) पुर्तगालियों से
(ख) चार्ल्स प्रथम से
(ग) चार्ल्स द्वितीय से
(घ) डचों से
9. निम्न में से किस युद्ध के बाद भारत में ब्रिटिश शासन की स्थापना हुई ?
(क) बक्सर का युद्ध
(ख) प्लासी का प्रथम युद्ध
(ग) प्लासी का द्वितीय युद्ध
(घ) प्रथम कर्नाटक युद्ध
10. बंगाल की सत्ता वास्तविक रूप में ईस्ट इंडिया कंपनी के हाथों में किस वर्ष आई ?
(क) सन् 1707
(ख) सन् 1764
(ग) सन् 1765
(घ) सन् 1786
11. प्रथम-आंग्ल-मैसूर युद्ध किस वर्ष लड़ा गया ?
(क) सन् 1768
(ख) सन् 1790
(ग) सन् 1769
(घ) सन् 1703
12. प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध किस वर्ष लड़ गया ?
(क) सन् 1769-72 में
(ख) सन् 1782-83 में
(ग) सन् 1775-82 में
(घ) सन् 1756-65 में
13. अंग्रेजों और टीपू सुल्तान के बीच लड़े गए द्वितीय युद्ध का अंत कब हुआ था ?
(क) सन् 1784
(ख) सन् 1783
(ग) सन् 1780
(घ) सन् 1781
14. ‘फूट डालो और राज करो’ नीति ब्रिटिशों द्वारा कब अपनाई गई ?
(क) सन् 1782-90
(ख) सन् 1785-97
(ग) सन् 1786-98
(घ) सन् 1788-98
15. टीपू सुल्तान ब्रिटिशों द्वारा कब घमाशान युद्ध में मारा गया था। यह युद्ध किस वर्ष हुआ था ?
(क) सन् 1792
(ख) सन् 1782
(ग) सन् 1798
(घ) सन् 1799
16. तृतीय ब्रिटिश-मराठा युद्ध किस वर्ष लड़ा गया था ?
(क) सन् 1892
(ख) सन् 1815
(ग) सन् 1817
(घ) सन् 1827
17. इनमें से कौन ‘कर्नल क्लाइव जैकल’ की तरह जाना जाता है ?
(क) शाह आलम
(ख) मीर चंद
(ग) मीर जाफर
(घ) मोहम्मद अली
18. इनमें से कौन सन् 1772 में भारत में बंगाल का गर्वनर बनकर आया था ?
(क) लॉर्ड क्लाइव
(ख) लॉर्ड हार्डिंग
(ग) वारेन हेस्टिंग्स
(घ) लॉर्ड मिंटो
19. किस गर्वनर जनरल ने बंगाल में रॉबर्ट क्लाइव द्वारा चलाइ गई दोहरी सरकारी नीति को खत्म किया और बंगाल पर कंपनी का पूरा नियंत्रण स्थापित किया ?
(क) वारेन हेस्टिंग्स
(ख) लॉर्ड कार्नवालिस
(ग) लॉर्ड वेलेजली
(घ) सर चार्ल्स मैटकॉफ
20. सन् 1775 में निम्न में से किसने बंगाल के नवाब को एक ‘घास-फूस के आदमी’ की तरह हटा दिया ?
(क) वारेन हेस्टिंग्स ने
(ख) कोर्ट ऑफ डायरेक्टर्स के एक सदस्य ने
(ग) कलकत्ता सुप्रीम कोर्ट के एक जज ने
(घ) रॉबर्ट क्लाइव ने
21. भारतीय उच्चतम न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे ?
(क) सर फ्रांसिस
(ख) सर एलिजा एंपे
(ग) मॉनसन
(घ) क्लेवेटिंग
22. तृतीय ब्रिटिश-मराठा युद्ध के दौरान किसका शासन काल था ?
(क) लॉर्ड मॉएरा
(ख) लॉर्ड मिंटो
(ग) लॉर्ड कार्नवालिस
(घ) लॉर्ड एम्हर्स्ट
23. किसके शासन काल में भारतीय लोक-सेवाओं का आगमन हुआ ?
(क) लॉर्ड कर्जन
(ख) लॉर्ड रिपन
(ग) लॉर्ड कार्नवालिस
(घ) लॉर्ड डलहौजी
24. ‘आपसी सहयोग की नीति’ का जनक निम्न में से कौन था ?
(क) वॉरेन हेस्टिंग्स
(ख) लॉर्ड विलियम बेंटिक
(ग) लॉर्ड वेलेजली
(घ) लॉर्ड मिंटो
25. बंगाल के बाद अपने राज्य में अंग्रेजों को कर मुक्त व्यापार का अधिकार निम्न में से किसने दिया ?
(क) बनारस के राजा ने
(ख) अवध के नवाब ने
(ग) हैदराबाद के निजाम ने
(घ) भरतपुर के जाटों ने
26. भारत के राज्यों को अंग्रेजी साम्राज्य में जोड़नेवाली लॉर्ड डलहौजी की नीति किस नाम से जानी जाती है ?
(क) हस्तक्षेप की नीति
(ख) सरहद की नीति
(ग) हड़प नीति
(घ) संयुक्त करने की नीति
27. इनमें से कौन सा राज्य लॉर्ड डलहौजी की ‘अंतराल की नीति’ के अंतर्गत ब्रिटिश राज्य में मिलाया गया ?
(क) उदयपुर
(ख) उदयगढ़
(ग) ग्वालियर
(घ) मैसूर
28. उस समय अवध का नवाब कौन था, जब वह राज्य लॉर्ड डलहौजी द्वारा हड़प लिया गया ?
(क) आसफ-उद्-दौला
(ख) वाजिद अली
(ग) अमजद अली शाह ‘हजरत’
(घ) मोहम्मद अली
29. निम्न में से किसने पहली बार रैयतबारी व्यवस्था शरू की थी ?
(क) थॉमस मुनरो
(ख) कैप्टन रीड
(ग) (क) और (ख) दोनों
(घ) लॉर्ड हार्डिंग
30. भारतीय लोक सेवाओं में भारतीयों का प्रवेश निम्न में से किसने संभव बनाया ?
(क) लॉर्ड रिपन
(ख) लॉर्ड डलहौजी
(ग) लॉर्ड कैनिंग
(घ) लॉर्ड लिटन
31. ईस्ट इंडिया कंपनी ने पहला कारखाना कहाँ स्थापित किया था ?
(क) कलकत्ता
(ख) पांडिचेरी
(ग) सूरत
(घ) कालीकट
32. वास्को-डि-गामा ने दूसरी बार भारत की यात्रा कब और कैसे की थी ?
(क) 1505 ईसवी
(ख) 1502 ईसवी
(ग) 1506 ईसवी
(घ) 1504 ईसवी
33. भारत में पुर्तगालियों ने बाद में किस स्थान को अपनी राजधानी बनाया ?
(क) कोचीन
(ख) गोवा
(ग) कालीकट
(घ) कैन्नानोर
34. सन् 1668 में फ्रांसीसियों द्वारा सूरत में पहला कारखाना निम्न में से किसके द्वारा लगाया गया ?
(क) मरकाना
(ख) फ्रैंकोइज मार्टिन
(ग) फ्रैंकोइज कैरन
(घ) डूप्लैक्स
35. निम्न में से कौन सा स्थान सन् 1690 के बाद से डच ईस्ट इंडिया कंपनी का मुख्य केन्द्र बन गया था ?
(क) कालीकट
(ख) बंबई
(ग) नागपट्टम
(घ) मद्रास
36. श्रीरंगपट्टनम के समझौते पर किस वर्ष हस्ताक्षर किए गए ?
(क) सन् 1784
(ख) सन् 1771
(ग) सन् 1775
(घ) सन् 1792




प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book