लोगों की राय

मनोरंजक कथाएँ >> नेक बनो

नेक बनो

सावित्री पुरी

प्रकाशक : सावित्री प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2004
पृष्ठ :24
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 4518
आईएसबीएन :81-7902-09-3

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

179 पाठक हैं

बाल कहानी...

Nek Bano A Hindi Book by Savitri Puri

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

पढ़ाई पर ध्याय दें

स्कूल में तुम्हें जो होमवर्क दिया जाता है उसे तुम घर आकर पूरा करो। समय पर अपना गृहकार्य पूरा करो। पढ़ाई में कभी बहाना मत बनाओ। आलस्य छोड़ दो।
जो विद्यार्थी आलसी होते हैं वे अपना सारा समय सोने और आराम करने में बिता देते हैं। इसलिए वे पढ़ाई में सदैव पिछड़े रहते हैं।

समय पर पढ़ाई करो और समय पर खेलो कूदो। हमें हर कार्य समय से करना चाहिए। हमारी एक व्यवस्थित दिनचर्या होनी चाहिए।
हमें अपने माता-पिता, बड़े भाई-बहिन अथवा शिक्षक से अनुरोध कर अपने लिए एक नियमित दिनचर्या बनवा लेनी चाहिए। दिनचर्या के अनुसार ही हमें अपने सारे कार्य करने चाहिए।

बच्चों, तुम हमेशा खेलने कूदने में ही न लगे रहो। जीवन के लिए मनोरंजन आवश्यक है लेकिन जरूरत से ज्यादा मनोरंजन पढ़ाई में बाधा पहुंचाता है।
अपना पाठ भली प्रकार से याद करो। स्कूल में तुम्हारे शिक्षक जो पाठ पढ़ाते हैं उसे ध्यान से सुनो। अपने शिक्षक का कहना मानो। यदि वे तुम्हें अनुशासन में रहने के लिए कहें तो तुम्हें अनुशासन में रहना चाहिए।

कक्षा में कभी शोर नहीं मचाना चाहिए। कक्षा में शोरगुल करने से विद्यालय का अनुशासन भंग होता है। इससे पढ़ाई में बाधा आती है। हमें कभी शैतान छात्रों से मित्रता नहीं करनी चाहिए। हमें सदैव चरित्रवान, होशियार और शान्त प्रवृत्ति के विद्यार्थियों से ही दोस्ती करनी चाहिए।


प्रथम पृष्ठ

लोगों की राय

No reviews for this book