लोगों की राय

विविध >> 1000 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

1000 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

जी बसु

प्रकाशक : सत्साहित्य प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2017
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 2604
आईएसबीएन :9788177212679

Like this Hindi book 13 पाठकों को प्रिय

242 पाठक हैं

इसमें 1000 सामान्य ज्ञान संबंधी प्रश्न तथा उनके संतोषजनक उत्तर दिये गये है....

1000 Samanya Gyan Prashottari - A quiz book based on the general knowledge questions in Hindi Langugage by G Basu - 1000 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - जी बसु

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

वर्तमान में संभवतः कोई भी एक क्षेत्र नहीं है, जहाँ सामान्य ज्ञान की उपयोगिता अनुभव न की जा रही हो। आज लगभग प्रत्येक व्यक्ति को जीवन के विभिन्न स्तरों पर अनेक प्रतियोगिताओं से गुजरना पड़ता है। प्रतियोगिता परीक्षाओं में दूसरों की अपेक्षा स्वयं को अधिक समर्थ सिद्ध करने के लिए सामान्य ज्ञान की अनिवार्यता को नकारा नहीं जा सकता। और तो और, सामान्य ज्ञान से असंपन्न व्यक्तियों को प्रायः अज्ञानी और अबौद्धक माना जा सकता है ऐसे में यह पुस्तक अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। इसमें राजनीति, इतिहास, भूगोल, पर्यावरण, कला, धर्म, विज्ञान चिकित्सा एवं शरीर, विज्ञान, खगोल विज्ञान गणित जीव-जन्तु कंप्यूटर-इन्टरनेट खेल सिनेमा जैसे विविध क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को संगृहित किया गया है। यह पुस्तक सामान्य ज्ञान में अभिरूचि रखनेवाले पाठकों के लिए तो महत्त्वपूर्ण है ही। लेखकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी है।
1000 प्रश्नों की यह पुस्तक निस्संदेह पाठकों को सामान्य ज्ञान से संपन्न कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

 

1
साहित्य

1.कौन सी पुस्तक सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक मानी जाती है ?
(अ) दि कंसाइज ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी
(ब) दि ऑक्सफोर्ड एडवांस्ड लर्नर्स डिक्शनरी
(स) दि गिनीस बुक ऑफ रिकॉर्ड्स
(द) बार्थोलॉम्युज स्कूल एटलस

 2.पूर्वी सभ्यता में लिखे अनेक नाटकों में संस्कृत के नाटक सबसे पुराने हैं। 1500 ई.पू. नाटक विधा चरम पर थी। निम्नलिखित में से पहला नाटककार कौन था  ?
(अ) भवभूति
(ब) कालिदास
(स) बाण
(द) भास

3.सिपाहियों के विद्रोह को लेकर लिखे गए अनेक उपन्यासों में से एक ‘दि सीज ऑफ कृष्णपुर’ किसने लिखा ?
(अ) जे.जी. फॉरेल
(ब) एम.एम. केय
(स) जॉन मास्टर्स
(द) पॉस स्कॉट

4.नगर निगम के करों से सहायता पानेवाला विश्व का सबसे पुराना सार्वजनिक पुस्तकालय कौन सा है ?
(अ) बिब्लियोथेक नेशनल, पेरिस
(ब) द ब्रिटिश म्यूजियम
(स) न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी
(द) बोस्टन पब्लिक लाइब्रेरी

5.प्रथम ‘भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार’ किसे दिया गया ?
(अ) महादेवी वर्मा (हिंदी)
(ब) उमाशंकर जोशी (गुजराती)
(स) का.ना. सुब्रह्मण्यम (तमिल)
(द) जी. शंकर कुरुप (मलयालम)

6.पुस्तक प्रकाशन में ‘सर्वाधिकार’ (Copy Right) पर लेखक का नियंत्रण होता है। यह अधिकार कब तक रहता है ?
(अ) उसकी मृत्यु के बाद पचास वर्षों तक
(ब) प्रकाशन की तारीख से पचास वर्षों तक
(स) लेखक की मृत्यु के बाद पचहत्तर वर्षों तक
(द) लेखक की मृत्यु के बाद पचास वर्ष या प्रकाशन की तारीख से पचास वर्ष तक, इसमें जो भी बाद में हो

7.हिन्दी के अतिरिक्त और कौन सी भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है ?
(अ) तमिल
(ब) पंजाबी
(स) मराठी
(द) बँगला

8.साहित्य के क्षेत्र में पहली बार नोबेल पुरस्कार सन् 1901 में किसे प्रदान किया गया ?
(अ) जॉर्ज बर्नाडे शॉ
(ब) एच.वी. वेल्स
(स) लियो टॉल्सटाय
(द) आर.एफ.ए. सूली-प्रुधोम्मे

9.निम्नलिखित में से किस लेखक की रचनाएँ विश्व की अनेक भाषाओं में अनेक बार अनूदित की गईं ?
(अ) शेक्सपियर
(ब) चार्ल्स डिकेंस
(स) वी.आई.लेनिन
(द) हेंस क्रिस्टनी एंडरसन

10.वियतनाम युद्ध के दौरान पूर्व वियतनाम का ‘दा नांग’ शहर काफी चर्चित रहा। क्यों ?
(अ) यहाँ पर सरकार की टुकड़ियों और वियत कांग के बीच बार-बार मुठभेड़ होती थी।
(ब) अमेरिकी सैनिक यहाँ आकर विश्राम और मौज-मस्ती करते थे।
(स) यह पहला प्रमुख वियतनामी शहर था, जो वियत कांग के कब्जे में आया था।
(द) यहाँ पर संयुक्त राज्य अमेरिका का बहुत बड़ा सैन्य अड्डा था।

11.पुस्तक विक्रेता फर्म का कोई कर्मचारी उपन्यासकार की ख्याति पर गहन रूप से विचार करता था। उसने जाना की सभी उपन्यास निश्चित फॉर्मूले पर लिखे जाते हैं। जब उसने भी अपने फॉर्मूले तय किए तो अपनी नौकरी छोड़ दी। अब वह उपन्यास लिखने लगा। बाद में चलकर वह ‘बेस्ट सेलर’ बन गया। यह लेखक कौन था ?
(अ) चार्ल्स विल्किंस
(ब) सर विलियम जोन्स
(स) एच.एच. विल्सन
(द) हेनरी कोलब्रुक

12. भारत का सबसे पुराना ‘बुक स्टॉल’ कौन सा है ?
(अ) न्यूमैंस, कोलकाता
(ब) हिग्नीबॉथम्स, चेन्नई
(स) द स्ट्रैंड, मुंबई
(द) दासगुप्ता एंड कंपनी, कोलकाता

13.फलित ज्योतिष विद्या पर भारत का प्राचीनतम् शोधग्रंथ कौन सा है ?
(अ) भास्कराचार्य का ‘गणिताध्याय’
(ब) अज्ञात लेखक का ‘सूर्यसिद्धांत’
(स) वराहमिहिर की ‘बृहत्संहिता’
(द) वराहमिहिर की ‘पंचसिद्धांतिकी’

14.साहित्य अकादेमी में मानक सदस्य ऑनरेरी फेलो होता है। सन् 1990 तक इसमें केवल एक ही विदेशी फेलों था, जो एक प्रतिष्ठित कवि था। उसका क्या नाम था ?
(अ) गुंटर ग्रास
(ब) ब्रियन पैटन
(स) लियोपॉल्ड सेडर सैंगर
(द) जोसेफ ब्रास्की

15.भारत में जनमे रुड्यार्ड किपलिंग ने जंगल की अनेक कहानियाँ लिखी हैं। वह कौन सा क्षेत्र था, जिसका चित्रण इन कहानियों में हुआ है ?
(अ) सुंदर वन
(ब) रणथंभौर
(स) कान्हा
(द) कुमाऊँ

16.भारत का राष्ट्रगान किसने लिखा ?
(अ) सुमित्रानंदन पंत
(ब) बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय
(स) महादेवी वर्मा
(द) रवीन्द्रनाथ टैगोर

17.संस्कृत नाटकों में हँसमुख तथा पेटू मात्र ‘विदूषक’ की विशिष्ट जाति कौन सी होती है ?
(अ) ब्राह्मण
(ब) क्षत्रिय
(स) वैश्य
(द) शूद्र

18.बहुत कम लोगों को राष्ट्रीय स्तर के दो प्रमुख साहित्यिक पुरस्कार मिले हैं। उस उड़ियाँ साहित्कार का नाम बताएँ, जिन्हें साहित्यिक अकादेमी और भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार दोनों से नवाजा गया।
(अ) बीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य
(ब) हीरेन गोहाईं
(स) चंद्रकांत गोगोई
(द) हितेश डेका

19.पहला विश्वकोश (एनसाइक्लोपीड़िया) किसने लिखा ?
(अ) विंसेंट ऑफ ब्यूवेइस : मिरर ऑफ द वर्ल्ड
(ब) इफ्राइम चैंबर्स : साइक्लोपीडिया
(स) लिनी द एल्डर : नैचुरल हिस्ट्री
(द) डिडरॉट और अन्य : एनसाइक्लोपाडिया

20.दस राजकुमारों की कथाओं के संग्रह ‘दशकुमारचरित’ का रचयिता कौन है ?
(अ) बाण
(ब) दंडिन
(स) सुबंधु
(द) कालिदास

21.अंग्रेजी भाषा के लिए सबसे पहले साहित्य अकादेमी पुरस्कार किसे दिया गया था ?
(अ) खुशवंत सिंह
(ब) आर.के. नारायण
(स) राजा राव
(द) ए.के. रामानुजन

22.तमिलभाषी जनसमुदाय का महाकाव्य ‘रामायणम्’ किसने लिखा ?
(अ) अज्ञात
(ब) कंबन
(स) तिरुतक्कदेवर
(द) अवैयूर

23.अंग्रेजी की प्रसिद्ध कविता ‘टिंवकल टिंवकल लिटिल स्टार’ के रचियता कौन थे ?
(अ) ऐन टेलर
(ब) जेन टेलर
(स) ऐन और जेन टेलर
(द) लेविस कैरोल

24.हिन्दी के प्रसिद्ध खण्डकाव्य ‘मधुशाला’ के रचियता कौन हैं ?
(अ) मैथिलीशरण गुप्त
(ब) हरिवंशराय ‘बच्चन’
(स) महादेवी वर्मा
(द) जयशंकर प्रसाद

25.मूल संस्कृत से अंग्रेजी में सबसे पहले (1784 में) ‘भगवद्गीता’ का अनुवाद किसने किया ?
(अ) सबर विलियम जोंस
(ब) चार्ल्स विल्किंस
(स) हेनरी कोलब्रूक
(द) हॉरेस हेमैन विल्सन

26.भारत की प्राचीनतम लिपि कौन सी है ?
(अ) ब्राह्मी  
(ब) खरोष्ठी
(स) ग्रंथ
(द) देवनागरी

27.विश्व में पुस्तक प्रकाशन के क्षेत्र में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त है ?
(अ) तीसरा
(ब) चौथा
(स) छठा
(द) सातवाँ

28.कालिदास के महाकाव्य ‘मेघदूत’ में वर्णित रामगिरि आज कहाँ पर स्थित है ?
(अ) उत्तर प्रदेश में
(ब) मध्य प्रदेश में
(स) हिमाचल प्रदेश में
(द) उड़ीसा में

29.भारतीय ज्ञानपीठ के संस्थापक कौन थे ?
(अ) लाला श्रीराम
(ब) साहू एस.पी. जैन
(स) जी.डी.बिरला
(द) जे आर.डी. टाटा

30.नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना कब हुई थी ?
(अ) सन् 1949
(ब) सन् 1953
(स) सन् 1957
(द) सन् 1961


प्रथम पृष्ठ

लोगों की राय

No reviews for this book