लोगों की राय

नई पुस्तकें >> मन की बात

मन की बात

सुधीर सिंह

प्रकाशक : अनुराधा प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :164
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 10126
आईएसबीएन :9789385083419

Like this Hindi book 0

समाज में जो कटु सत्य मैंने देखा, सुना, परखा और अनुभव कियाय उसे ही कविता के रूप में अपने परिमित ज्ञान की परिधि में रखते हुए यथासंभव उजागर करने का प्रयास किया।

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

मैंने अपने अंदर उमड़ती कड़वी एवं मीठी भावनाओं के फूल को ‘मन की बात’ के कोमल धागे में पिरोकर जो पुष्पमाल बनाया है, उसमें बाह्य एवं आंतरिक परिवेश में होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं आध्यात्मिक उथल–पुथल की अनुभूतियों की सुगंध और सौन्दर्य की झलक देखने को अवश्य मिलेगी। समाज में जो कटु सत्य मैंने देखा, सुना, परखा और अनुभव कियाय उसे ही कविता के रूप में अपने परिमित ज्ञान की परिधि में रखते हुए यथासंभव उजागर करने का प्रयास किया। सत्य की व्याख्या ही तो साहित्य का सही आकलन होता है।

प्रथम पृष्ठ

लोगों की राय

No reviews for this book