लोगों की राय

लेखक:

भगवतीशरण मिश्र
जन्म : 27 मार्च, 1939।

•साहित्यिक कृतियों के प्रणेता, एक बहुचर्चित कथा-शिल्पी।
•कई पुस्तकों का अंग्रेज़ी, तमिल एवं अन्य भाषाओं में अनुवाद।
•कई विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में पुस्तकें सम्मिलित।
•देश भर में कृतियों पर प्रायः एक दर्जन शोध-प्रबन्ध।
•हिन्दी के साथ अंग्रेज़ी में भी विशिष्ट लेखन। गीता का अंग्रेजी अनुवाद।
•संस्कृत, बंगला, भोजपुरी, उर्दू, हिन्दी एवं अंग्रेजी में समान गति।
•भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक उच्चाधिकारी के रूप में कई महत्त्वपूर्ण पदों का धारण।
•अनेक पुरस्कारों से सम्मानित जिनमें उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का ‘प्रेमचन्द पुरस्कार’ भी सम्मिलित।
अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के उपन्यासकार और कहानीकार डॉ. मिश्र वयस्क पाठकों के मध्य तो लोकप्रिय हैं ही, बाल-मन के भी ये अद्भुत ज्ञाता हैं। कहानी और उपन्यास के क्षेत्र मे प्रेमचन्द, यशपाल, हजारी प्रसाद द्विवेदी और अमृतलाल नागर की समृद्ध परम्परा को अपनी कालजयी कृतियों द्वारा आगे बढ़ाने की क्षमता से सम्पन्न विशिष्ट भाषा और शैली के धनी एक ऐसे साहित्यकार जो अपने समकालीनों को बहुत पहले ही मीलों पीछे छोड़ चुके हैं।

उनकी कहानियां लोकप्रिय बाल-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होती रहती हैं तथा बालकों से संबंधित उनके कई उपन्यास और कहानी संकलन प्रकास में आ चुके हैं।

प्रकाशन विभाग भारत सरकार ने भी उनका एक बाल-कहानी संकलन प्रकाशित किया है ‘धरती का सपना’।

बाल लेखन के लिए उन्हें भारतीय बाल-परिषद् और मानव-संसाधन विभाग, भारत सरकार के संयुक्त तत्त्वावधान में पुरस्कृत भी किया जा चुका है।

कृतियाँ :

उपन्यास : नदी मुड़ती नहीं, पहला सूरज, पवनपुत्र, प्रथम पुरुष, पुरुषोत्तम, एक और अहल्या, काके लागू पांव, देख कबीरा रोया, गोविन्द गाथा, पीताम्बरा, पावक, अग्नि-पुरुष, शान्तिदूत, अथ मुख्यमन्त्री कथा, सूरज के आने तक, लक्ष्मण रेखा, मैं भीष्म बोल रहा हूँ, अरण्या, पद्मनेत्रा, बुद्धिदाता गणेश, गुहावासिनी।

कहानी-संग्रह : राह के पत्थर, ऊंचाइयों का ईश्वर, शापित लोग।

निबन्ध-संग्रह : गंगा-गंगा कितना पानी, यदा-यदा ही धर्मस्य।

अन्य : भारत के राष्ट्रपति, भारत के प्रधानमंत्री।

पावक

भगवतीशरण मिश्र

मूल्य: Rs. 750

आचार्यों की श्रृंखला के अन्तिम आचार्य श्रीमद्वल्लभाचार्य के जीवन को आधार बनाकर प्रस्तुत यह उपन्यास उनकी अद्भुत जीवन गाथा का एक प्रामाणिक दस्तावेज

  आगे...

पीतांबरा

भगवतीशरण मिश्र

मूल्य: Rs. 375

मीरा के जीवन पर आधारित लेखक द्वारा अपनी विशिष्ट शैली में रचित एक अत्यन्त रोचक उपन्यास...   आगे...

पुरुषोत्तम

भगवतीशरण मिश्र

मूल्य: Rs. 350

ऐतिहासिक एवं पौराणिक गाथाओं को आधुनिक सन्दर्भ प्रदान करने में सिद्धहस्त, बहुचर्चित लेखक की नवीनतम औपन्यासिक कृति...   आगे...

प्रथम पुरुष

भगवतीशरण मिश्र

मूल्य: Rs. 400

प्रस्तुत है श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित उपन्यास...   आगे...

प्रसिद्ध पौराणिक कहानियाँ

भगवतीशरण मिश्र

मूल्य: Rs. 175

प्रस्तुत है पौराणिक कहानियाँ.....   आगे...

बुद्धि दाता गणेश

भगवतीशरण मिश्र

मूल्य: Rs. 300

औपन्यासिक शैली में प्रथम पुस्तक जो भगवान गणेश से पाठकों का अन्तरंग परिचय कराएगी।   आगे...

भारत के प्रधानमंत्री

भगवतीशरण मिश्र

मूल्य: Rs. 200

इस पुस्तक में भारत के प्रधानमंत्रियों के जीवन परिचय का वर्णन किया गया है...   आगे...

भारत के राष्ट्रपति

भगवतीशरण मिश्र

मूल्य: Rs. 150

सुविख्यात लेखक डॉ. भगवतीशरण मिश्र ने बड़ी गहन दृष्टि से भारत के निर्माण में उनके योगदान पर प्रामाणिक ढंग से लिखा हैं...   आगे...

मामा भानजा - 2 भागों में

भगवतीशरण मिश्र

मूल्य: Rs. 50

बाल कहानी संग्रह मामा-भानजा की कहानियाँ....   आगे...

मेरी इक्यावन बाल कहानियाँ

भगवतीशरण मिश्र

मूल्य: Rs. 300

प्रस्तुत है बाल कहानियाँ   आगे...

 

123  View All >>   23 पुस्तकें हैं|