लोगों की राय

लेखक:

असगर वजाहत
जन्म : 1946, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश।

शिक्षा : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से हिन्दी में एम.ए., पी-एच.डी. और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली से पोस्ट डाक्टोरल रिसर्च। 1971 से जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, दिल्ली के हिन्दी विभाग में अध्यापन। पाँच वर्षों तक ओत्वोश लोरांड विश्वविद्यालय, बुडापेस्ट, हंगरी में अध्यापन। यूरोप और अमेरिका के कई विश्वविद्यालयों में व्याख्यान।

पाँच उपन्यास, दो लघु उपन्यास, छह पूर्णकालिक नाटक, यात्रा संस्मरण की तीन पुस्तकें, नुक्कड़ नाटकों का एक संग्रह और साहित्यिक आलोचना की एक पुस्तक प्रकाशित।

प्रमुख प्रकाशन :
  • सात आसमान
  • कैसी आगी लगाई
  • बरखा रचाई
  • मनमाटी (उपन्यास)
  • मैं हिन्दू हूँ
  • डेमोक्रेसिया (कहानी संग्रह)।

    रचनाओं का कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में अनुवाद। नाटकों के मंचन देश-विदेश की कई भाषाओं में हैं।

    रचनात्मक लेखन के अलावा नियमित रूप से विभिन्न अखबारों और पत्रिकाओं के लिए लेखन। 2007 में बीबीसी हिन्दी के अतिथि सम्पादक। 'हंस’ पत्रिका के लिए विशेष अतिथि सम्पादक के रूप में 'भारतीय मुसलमान : वर्तमान और भविष्य’ विषय पर और 'वर्तमान साहित्य’ के लिए 'प्रवासी साहित्य’ पर विशेषांकों का सम्पादन।

    फिल्मों के लिए पटकथाएँ लिखने के अलावा धारावाहिक और डॉक्यूमेंटरी फिल्में भी बनाई हैं।

    कथा यूके सम्मान और हिन्दी अकादेमी, दिल्ली से सम्मानित; कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित।

    चित्रकला और पर्यटन में गहरी रुचि।

    सम्प्रति : प्रोफेसर, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली।

मन माटी

असगर वजाहत

मूल्य: Rs. 225

उपन्यास में तटस्थ तरीके से बंटवारे की जमीन पर अपनी पहचान तलाशते पात्रों की गाथा है।   आगे...

मुश्किल काम

असगर वजाहत

मूल्य: Rs. 140

लघु-कथा संग्रह...   आगे...

मैं हिन्दू हूँ

असगर वजाहत

मूल्य: Rs. 250

‘मैं हिन्दू हूँ’ असग़र का चौथा कहानी-संग्रह है। वे न केवल अपनी गति बनाए हुए हैं बल्कि उनके रचना-संसार में संवेदना के धरातल पर कुछ परिवर्तन भी आए हैं।

  आगे...

सफाई गंदा काम है

असगर वजाहत

मूल्य: Rs. 250

  आगे...

सबसे सस्ता गोश्त

असगर वजाहत

मूल्य: Rs. 150

  आगे...

सात आसमान

असगर वजाहत

मूल्य: Rs. 160

सामाजिक रिश्तों, राजनीतिक हलचलों और सांस्कृतिक विकास के बिन्दुओं को रेखांकित करता एक रोचक उपन्यास...   आगे...

 

12  View All >>   16 पुस्तकें हैं|