Chai Ki Pyali Mein Paheli - A Hindi Book by - Parth Ghosh, Deepankar Hom - चाय की प्याली में पहेली - पार्थ घोष, दीपांकर होम
Hindi / English

शब्द का अर्थ खोजें

पुस्तक विषय
नई पुस्तकें
कहानी संग्रह
कविता संग्रह
उपन्यास
नाटक-एकाँकी
लेख-निबंध
हास्य-व्यंग्य
व्यवहारिक मार्गदर्शिका
गजलें और शायरी
संस्मरण
बाल एवं युवा साहित्य
जीवनी/आत्मकथा
यात्रा वृत्तांत
भाषा एवं साहित्य
प्रवासी लेखक
संस्कृति
धर्म एवं दर्शन
नारी विमर्श
कला-संगीत
स्वास्थ्य-चिकित्सा
योग
बोलती पुस्तकें
इतिहास और राजनीति
खाना खजाना
कोश-संग्रह
अर्थशास्त्र
वास्तु एवं ज्योतिष
सिनेमा एवं मनोरंजन
विविध
पर्यावरण एवं विज्ञान
पत्र एवं पत्रकारिता
ई-पुस्तकें
अन्य भाषा

मूल्य रहित पुस्तकें
सुमन
पांच पापी
चन्द्रकान्ता
कृपया दायें चलिए
प्रेम पूर्णिमा

मार्च १८, २०१३
पुस्तकें भेजने का खर्च
पुस्तकें भेजने के सामान्य डाक खर्च की जानकारी
आगे
Chai Ki Pyali Mein Paheli

चाय की प्याली में पहेली

<<खरीदें
पार्थ घोष, दीपांकर होम<<आपका कार्ट
मूल्य$ 2.95  
प्रकाशकनेशनल बुक ट्रस्ट,इंडिया
आईएसबीएन978-81-237-1343
प्रकाशितजनवरी ०१, २००९
पुस्तक क्रं:7454
मुखपृष्ठ:अजिल्द

सारांश:
Chay Ki Pyali Mein Paheli - A Hindi Book - by Parth Ghosh, Deepankar

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

रोजमर्रा के जीवन में हो रही बातों और प्राकृतिक घटनाओं से हमारी घनिष्टता हमें उनके रहस्यों से वंचित कर देती है, और उन्हें हमारे लिए महत्वहीन बना देती है। हम प्रायः उनके बारे में सोचना बंद कर देते हैं। लेकिन अक्सर उनके भीतर आश्चर्य में डाल देने वाली कोई न कोई पहेली छिपी रहती है, जो विज्ञान के मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित होती है। यह पुस्तक आसपास की घटनाओं पर आधारित उन्हीं पहेलियों की ओर हमारा ध्यान आकर्षित करती है।

गुनगुनाती केतली


केतली में पानी उबालना ज्यादातर लोगों के लिए रोजमर्रा का काम है। हम सब सीटी जैसी उस आवाज से परिचित हैं जो केतली को आग पर चढ़ाने के कुछ ही समय बाद शुरू हो जाती है। इसे केतली का ‘गुनगुनाना’ कहा जाता है। यह आवाज धीरे-धीरे बढ़ती है, परंतु पानी उबलना शुरू होते ही यह एकाएक बंद हो जाती है। असल में, इस आवाज के एकदम कम हो जाने से ही हमें यह पता चलता है कि पानी उबलने लगा है। क्या आपको कभी इस बात पर अचरज नहीं हुआ कि आखिर किस कारण केतली ‘गुनगुनाती’ है ?

चाय के प्याले में चम्मच


एक अनुभवी गृहिणी चीनी मिट्टी के प्याले में गर्म चाय उड़ेलने से पहले प्रायः उसमें एक धातु का चम्मच डाल देती है। आखिर क्यों ? साथ ही, कौन-सा प्याला इस्तेमाल करना अधिक सुरक्षित होगा–पतली दीवार वाला या मोटी दीवार वाला ?

बर्फ की ट्रे को न चाटें


क्या आपने कभी बहुत ठंडी बर्फ की ट्रे को पकड़ने की कोशिश की है ? यदि हां तो आपने यह भी गौर किया होगा कि आपकी उंगलियां उस ट्रे से चिपक जाती हैं। ऐसा क्यों ? बर्फ की ट्रे को आप कभी भी चाटने की कोशिश मत करें, क्योंकि वह आपके लिए बहुत कष्टदायक अनुभव हो सकता है।

फर्मी से फ्राईंग पैन तक


इटली के प्रसिद्ध भौतिकशास्त्री एनरिको फर्मी ने एक बार परीक्षा के दौरान एक छात्र से पूछा, ‘‘जैतून के तेल के उबलने का बिंदु, टीन के गलने के तापमान से ऊंचा है। अब यह बताओ कि फ्रांईंग पैन में जैतून के तेल में भोजन पकाना कैसे संभव है ?’’ (इटली में फ्राईंग पैन तांबे पर टीन चढ़ाकर बनाये जाते हैं)। इसका जवाब क्या है ?


मुख्र्य पृष्ठ  

No reviews for this book..
Review Form
Your Name
Last Name
Email Address
Review
 

   

पुस्तक खोजें

चर्चित पुस्तकें


सोने का किला
    सत्यजित राय

कुरु कुरु स्वाहा
    मनोहर श्याम जोशी

अग्निव्यूह
    श्रीराम दूबे

अमली
    हृषीकेश सुलभ

तत सम
    राजी सेठ

लाल पसीना
    अभिमन्यु अनत

  आगे

समाचार और सूचनाऍ

मार्च १५, २०१२
हमारे संग्रह में ई पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। कुछ ई-पुस्तकें यहाँ देखें।
आगे...

Font :