Harry Potter and the Half-Blood Prince by J. K. Rowling
प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश
हैरी पॉटर गर्मी की छुट्टियों में अपने अंकल-आंटी के घर पर है। हैरी घबराया हुआ अपने बेडरूम की खिड़की से बाहर देख रहा है और प्रोफेसर डम्बलडोर के आने की राह देख रहा है। कुछ समय पहले ही उसने अपने हेडमास्टर को शैतानी जादूगर लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से ज़बर्दस्त लड़ाई करते देखा था। और हैरी को यक़ीन नहीं हो रहा था कि प्रोफेसर डम्बलडोर सचमुच उसे उसके अंकल-आंटी के घर से ले जाएँगें। आखिर ऐसी क्या बात है कि वे हैरी को तुरंत ले जाना चाहते हैं और कुछ सप्ताह इंतजार नहीं कर सकते, जब हैरी हॉगवर्ट्स जाएगा? हॉगवर्ट्स में हैरी का छठवाँ साल असामान्य घटनाओं से शुरु होता है, जब मगलू संसार और जादू की दुनिया आपस में घुल-मिल जाती है।...