समुद्र के भूत कोई परंपरागत भूत-प्रेत की कहानियाँ नहीं, बल्कि शौर्य,साहस और जीवंतता की प्रेरक कहानियाँ हैं जो किशोरों के तथ्यान्वेषी मन-मस्तिष्क की उत्तेजना को एक नई दिशा देती हैं। तुर्की,चीन और ब्रिटेन के घटनाक्रम की ये कहानियाँ वस्तुतः सार्वदेशिक और सार्वकालिक हैं जो युवा मन को निश्चित ही आंदोलित करेंगी। |