Kuch Vichar - A Hindi Book by - Premchand - कुछ विचार - प्रेमचंद
Hindi / English

शब्द का अर्थ खोजें

पुस्तक विषय
नई पुस्तकें
कहानी संग्रह
कविता संग्रह
उपन्यास
नाटक-एकाँकी
लेख-निबंध
हास्य-व्यंग्य
व्यवहारिक मार्गदर्शिका
गजलें और शायरी
संस्मरण
बाल एवं युवा साहित्य
जीवनी/आत्मकथा
यात्रा वृत्तांत
भाषा एवं साहित्य
प्रवासी लेखक
संस्कृति
धर्म एवं दर्शन
नारी विमर्श
कला-संगीत
स्वास्थ्य-चिकित्सा
योग
बोलती पुस्तकें
इतिहास और राजनीति
खाना खजाना
कोश-संग्रह
अर्थशास्त्र
वास्तु एवं ज्योतिष
सिनेमा एवं मनोरंजन
विविध
पर्यावरण एवं विज्ञान
पत्र एवं पत्रकारिता
ई-पुस्तकें
अन्य भाषा

मूल्य रहित पुस्तकें
सुमन
चन्द्रकान्ता
कृपया दायें चलिए
प्रेम पूर्णिमा
हिन्दी व्याकरण

मार्च १८, २०१३
पुस्तकें भेजने का खर्च
पुस्तकें भेजने के सामान्य डाक खर्च की जानकारी
आगे
Kuch Vichar

कुछ विचार

<<खरीदें
प्रेमचंद<<आपका कार्ट
मूल्य$ 4.95  
प्रकाशकडायमंड पॉकेट बुक्स
आईएसबीएन9788128400070
प्रकाशितजनवरी ०१, २०११
पुस्तक क्रं:3149
मुखपृष्ठ:अजिल्द

सारांश:
Kuch Vichar

कथाकार प्रेमचंद सिर्फ रचनाकार ही नहीं धारदार चिंतक भी थे। इस पुस्तक में उनके विचारोत्तेजक भाषण, लेख का संग्रह है। इसमें साहित्य का उद्देश्य, कहानी कला, जीवन में साहित्य का स्थान, उर्दू, हिन्दी और हिन्दुस्तानी तथा राष्ट्र भाषा को लेकर उठी तात्कालिक समस्याओं पर विचारक प्रेमचंद ने अपने जीवनानुभवों के प्रकाश में विचार प्रकट किये हैं।

साहित्य के मर्मज्ञ इसके बहाने प्रेमचंद की साहित्य दृष्टि से सीधे साक्षात्कार कर सकेंगे। अध्येताओं के लिए एक अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं संग्रहणाय पुस्तक...

प्रगतिशील विचारक प्रेमचंद


प्रेमचंद एक ऐसे रचनाकार हैं जो अपने से जुड़ने के लिए भी बनी-बनायी तिरपाल का भरोसा नहीं करते। वे खुद अपनी ज़मीन गोड़ते हैं। उसमें से पात्र तलाशते हैं। यही वजह है कि वे पात्र को उत्कृष्ट और आदर्श बनाने के लिए उसे खींचतान कर निर्दोष साबित करने पर उतारू नहीं होते। यदि अपनी सहज जीवन-यात्रा में कोई पात्र निर्दोष है तब तो ठीक है और नहीं तो उससे पात्र के समग्र जीवन पर कोई फर्क नहीं पड़ता। जैसे कहा जाता है कि इतिहास में सब कुछ जस का तस है, फिर भी असत्य लगता है और कहानी में ज्यादातर काल्पनिक होता है, फिर भी सच लगता है। प्रेमचंद समय के गतिशीलता के रचनाकार हैं, इसलिए जस का तस लेखन उनका ध्येय नहीं है। उनकी कोशिश यह भी है कि समाज का वर्तमान चेहरा बदले और वह जीने लायक बन सके। लेकिन इसके लिए वे धर्म और नीति का दामन थामकर समता लाने के लिए आंगन नहीं लीपते। उनकी भाषा में ‘हरकत’ और ‘गर्मी’ का पैदा होना एक जरूरी प्रत्यय है। इसके बिना कविता भी निरर्थक है। सिर्फ भावोत्तेजना क्षणिक गुब्बार भर है। इससे कुछ होता नहीं। सिर्फ दोस्तोवस्की जैसी मनोभावों की दुर्वसता प्रकट होती है। लेकिन प्रेमचंद के पात्रों में, वातावरण में दैन्य भले हो, क्योंकि वह परिवेश की मांग है, पलायन नहीं है। चाहे ‘निर्मला’ हो ‘होरी’ हो कोई हो। प्रेमचंद का पात्र आपकी मुट्ठियों में तनाव भरता है और जूझने की ताकत भी भरता रहता है। स्थितियों की लाचारी और व्यवस्था के खिलाफ हवा से गुजरते भी प्रेमचंद प्राचीन आदर्शवाद के समर्थक हैं। उनकी नवीन है कि बदलाहट के लिए गांधी की अहिंसा से बेहतर कोई रास्ता नहीं है। 1931 में हंस में उन्होंने लिखा था - ‘हिंसा का भूत हमारे सिर पर सवार हुआ और हमारा सर्वनाश हुआ। केवल भौतिक अहिंसा से भी काम नहीं चलेगा। हमें मनसा, वाचा और कर्मणा अहिंसा को अपनाना होगा। वे कहते रहे गांधी का उद्देश्य यही है कि मजदूर और किसान सुखी हो। वे आंदोलन चला रहे हैं और मैं उन्हें लिखकर उत्साह दे रहा हूं। गांधी हिन्दू-मुसलमानों में एकता चाहते हैं और मैं हिन्दी-उर्दू को मिलकर हिन्दुस्तानी बनाना चाहता हूँ।

कथाप्रदेश को लेकर, कथाकर्म और कथा-काया पर भी प्रेमचंद की सोच अलग थी। वे इस बात के खिलाफ थे कि यूरोपीय लेखन के वतर्ज भारतीय लेकन भी चले। इसे वे कहानी लेखन की सहजता में बाधा मानते थे। इसी वजह से डिकेन्स, हार्डी और ब्रांटी आदि की तुलना में मोपांसा, बालजक और पीयरसोटी जैसे रचनाकार उनके लिए महत्वपूर्ण थे। तोलस्तोय उनके लिए जरूरी कथाकार है।

‘प्रेमचंद कुछ विचार’ दरअसल, उनके कुछ निबंध हैं। इसमें उर्दू, हिन्दी, हिन्दुस्तानी, कहानी-कथा, राष्ट्रभाषा हिन्दी की समस्याएं जैसे विषयों पर अलग-अलग स्थान पर कहा है। वे अपनी कहन में भी चुन्नटी नहीं थे। बहुत साफ तरीके से अपनी बात रखते हुए प्रेमचंद हिचकिचाते नहीं। उन्होंने लखनऊ में हुए प्रगतिशील लेकर संघ के सभापतित्व से बोलते हुए ‘प्रगतिशील’ शब्द पर ही आपत्ति दर्ज कराई थी। उनका कहना है वह रचनाकार हो ही नहीं सकता जो प्रगतिशील नहीं है। उनका वह भाषण भी इसी पुस्तक में है।
- प्रदीप पंडित


मुख्र्य पृष्ठ  

No reviews for this book..
Review Form
Your Name
Last Name
Email Address
Review
 

   

पुस्तक खोजें

चर्चित पुस्तकें


सोने का किला
    सत्यजित राय

कुरु कुरु स्वाहा
    मनोहर श्याम जोशी

अग्निव्यूह
    श्रीराम दूबे

अमली
    हृषीकेश सुलभ

तत सम
    राजी सेठ

लाल पसीना
    अभिमन्यु अनत

  आगे

समाचार और सूचनाऍ

मार्च १५, २०१२
हमारे संग्रह में ई पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। कुछ ई-पुस्तकें यहाँ देखें।
आगे...

Font :