शिवाजी एक ऐसे वीर पुरुष थे, जो राज्य के लिए ही नहीं, महत्तर जीवन मूल्यों के लिए ही संघर्षरत रहे। उनके रूप में सम-सामायिक समाज को सामंतीय त्रास और उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने वाला मार्गदर्शक नायक मिला था। उनका चरित्र अपने युग में ही नहीं, आज भी प्रेरक है।















