Sampradayik Samasya - A Hindi Book by - Diwakar - सांप्रदायिक समस्या - दिवाकर
Hindi / English

शब्द का अर्थ खोजें

पुस्तक विषय
नई पुस्तकें
कहानी संग्रह
कविता संग्रह
उपन्यास
नाटक-एकाँकी
लेख-निबंध
हास्य-व्यंग्य
व्यवहारिक मार्गदर्शिका
गजलें और शायरी
संस्मरण
बाल एवं युवा साहित्य
जीवनी/आत्मकथा
यात्रा वृत्तांत
भाषा एवं साहित्य
प्रवासी लेखक
संस्कृति
धर्म एवं दर्शन
नारी विमर्श
कला-संगीत
स्वास्थ्य-चिकित्सा
योग
बोलती पुस्तकें
इतिहास और राजनीति
खाना खजाना
कोश-संग्रह
अर्थशास्त्र
वास्तु एवं ज्योतिष
सिनेमा एवं मनोरंजन
विविध
पर्यावरण एवं विज्ञान
पत्र एवं पत्रकारिता
ई-पुस्तकें
अन्य भाषा

मूल्य रहित पुस्तकें
सुमन
पांच पापी
चन्द्रकान्ता
कृपया दायें चलिए
प्रेम पूर्णिमा

मार्च १८, २०१३
पुस्तकें भेजने का खर्च
पुस्तकें भेजने के सामान्य डाक खर्च की जानकारी
आगे
Sampradayik Samasya

सांप्रदायिक समस्या

<<खरीदें
दिवाकर<<आपका कार्ट
मूल्य$ 5.95  
प्रकाशकनेशनल बुक ट्रस्ट,इंडिया
आईएसबीएन978-81-237-4703
प्रकाशितजनवरी ०१, २००९
पुस्तक क्रं:7462
मुखपृष्ठ:अजिल्द

सारांश:
Sampradayik Samasya - A Hindi Book - by Diwakar

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

सन् 1933 में कानपुर दंगा जांच समिति की रिपोर्ट के प्रकाशन पर तत्कालीन ब्रितानी सरकार ने रोक लगा दी थी। सन् 1931 में भयंकर सांप्रदायिक दंगा भड़क उठा था। दंगे के कारणों की जांच के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने छह सदस्यों का जांच दल नियुक्त किया था। इस दल की रिपोर्ट में आधुनिक भारत में हिंदू-मुस्लिम रिश्तों में आई कड़वाहट और इसके निदान के उपाय सुझाए गए थे। इस समिति के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती आम लोगों में व्याप्त इस बात तो तथ्यहीन सिद्ध करना था कि हिंदुओं और मुसलमानों के आपसी रिश्ते स्वाभाविक और ऐतिहासिक रूप से कटु रहे हैं। व्यापक ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और राजनीतिक विविधताओं के बावजूद सदियों से ये दोनों समाज दुर्लभ सांस्कृतिक संयोग प्रस्तुत करते रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि औपनिवेशिक शासकों और प्रशासकों ने किस तरह इस तथ्य को विकृत रूप में प्रस्तुत किया। इस रिपोर्ट का यह संक्षिप्त संस्करण, जो कि आज भी प्रासंगिक है, सात दशकों बाद पहली बार आम पाठकों को प्रस्तुत किया जा रहा है।

कानपुर में 24 मार्च, 1931 को हिंदू-मुस्लिम दंगे भयानक क्रूरता के साथ भड़क उठे और कई दिनों तक होते रहे। प्रसिद्ध पत्रकार और उ.प्र. प्रादेशिक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश शंकर विद्यार्थी की हत्या कर दी गई जब वह सांप्रदायिक आग को बुझाने और खतरे में पड़े लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे थे।

मार्च, 1931 के अंत में अपने कराची सम्मेलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कानपुर दंगों की जांच करने, सांप्रदायिक तनाव के कारणों की खोज करने और अन्य क्षेत्रों में सांप्रदायिकता तथा सांप्रदायिक शत्रुता के फैलाव को रोकने के लिए जरूरी उपायों पर सलाह देने के लिए छह सदस्यों वाली समिति का गठन किया। समिति ने अक्टूबर, 1931 में कांग्रेस कार्यसमिति के सामने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसने इसे तत्काल प्रकाशित करने का निर्णय किया। रिपोर्ट सन् 1933 में प्रकाशित की गई। छह सदस्यीय समिति ने आधुनिक भारत में सांप्रदायिकता के जन्म या उत्पत्ति और फैलाव के सबसे बढ़िया उपलब्ध विश्लेषण के साथ-साथ इस पर नियंत्रण और इसे जड़ से उखाड़ने के लिए जरूरी उपायों को प्रस्तुत किया। लेकिन औपनिवेशिक शासन ने इस पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया। तब से यह आसानी से उपलब्ध नहीं रही है। चूंकि सांप्रदायिकता भारतीय जनता और राज्य शासन विधि के लिए अब भी एक प्रमुख खतरा बना हुआ है, नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया ने इसे संक्षिप्त रूप से सामने लाने का निर्णय किया है। सिवाय उन अंशों के जिनमें दंगे के प्रसंग और घटनाओं के वर्णन, समिति के सदस्यों द्वारा जांच किए गए गवाहों की सूची, दंगे के कारण हुए विनाश की तस्वीरें और वे सार्वजनिक अपीलें जो समिति और इसके सदस्यों ने हिंदी तथा उर्दू में जारी कीं, इसमें रिपोर्ट के सभी हिस्से अब भी रखे गए हैं। भगवान दास द्वारा प्रस्तुत कार्य के ज्ञापन का एक हिस्सा भी टिप्पणी में शामिल किया गया है।


मुख्र्य पृष्ठ  

No reviews for this book..
Review Form
Your Name
Last Name
Email Address
Review
 

   

पुस्तक खोजें

चर्चित पुस्तकें


सोने का किला
    सत्यजित राय

कुरु कुरु स्वाहा
    मनोहर श्याम जोशी

अग्निव्यूह
    श्रीराम दूबे

अमली
    हृषीकेश सुलभ

तत सम
    राजी सेठ

लाल पसीना
    अभिमन्यु अनत

  आगे

समाचार और सूचनाऍ

मार्च १५, २०१२
हमारे संग्रह में ई पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। कुछ ई-पुस्तकें यहाँ देखें।
आगे...

Font :