आयुर्वेद के उपलब्ध ग्रन्थों में प्राचीनतम चरकसंहिता और सुश्रुतसंहिता हैं। इनमें से चरकसंहिता काय चिकित्सा प्रधान और सुश्रुतसंहिता शल्य चिकित्सा प्रधान है। विदेशी विद्वान भी चरकसंहिता को आदर की दृष्टि से देखते हैं। फारसी और अरबी में इसके अनुवाद शताब्दी में हुए बताये जाते हैं। प्रस्तुत ग्रंथ में हिन्दी भाषा जानने वालों के लिये सुगम बनाने का प्रयत्न किया गया है।















