|
Aazadi Ke Geet - A hindi book by Vinod Chandra Pandey
प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश
पंद्रह अगस्त
पंद्रह अगस्त का पुण्य पर्व,
सब पर्वों से बढ़ प्यारा है।
इस दिन हम सब स्वाधीन हुए,
भारत में नूतन युग आया ।
सदियों के बंधन टूट गए,
हर ओर हर्ष ही लहराया ।
फहरी नभ में राष्ट्रीय ध्वजा,
गूँजा जय-जय का नारा है ।
पंद्रह अगस्त का पुण्य पर्व,
सब पर्वों से बढ़ प्यारा है।
क्रमशः...
|